RLD State Executive List: रालोद की राज्य कार्यकारिणी जारी, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 30 प्रदेश महासचिव शामिल, देखें
RLD State Executive List - राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामाशीष राय (पूर्व एमएलसी) ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है जिसमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष 30 प्रदेश महासचिव 36 प्रदेश सचिव और 31 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। यह सूचना राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल पर जारी की गई है। लिस्ट नीचे अटैच की गई है।
संवाद सूत्र, लखनऊ। RLD State Executive List - राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामाशीष राय (पूर्व एमएलसी) ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 30 प्रदेश महासचिव, 36 प्रदेश सचिव और 31 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। यह सूचना राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल पर जारी की गई है। लिस्ट नीचे अटैच की गई है-
राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री @Ramashishmlc जी द्वारा नामित निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/dCMrSVZKNh
— Rashtriya LokDal Uttar Pradesh (@UttarPradeshRLD) September 28, 2023
रालोद बरेली के वरिष्ठ नेता सर्वेश पाठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने
बरेली के रालोद नेता सर्वेश पाठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाकर उनका सम्मान बढ़ाया है। सर्वेश पाठक काफी समय से रालोद से जुड़े हैं, इससे पूर्व जिला प्रवक्ता, महानगर अध्यक्ष, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय महासचिव/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, एवम सदस्यता अभियान प्रभारी भी रह चुके हैं।
सर्वेश पाठक के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष मो0 मतलूब, महिला जिलाध्यक्ष गीता सिन्हा, मो0 हसीन अंसारी, ओमपाल कश्यप एड0,अबरार अली, हरिओम, सुमित शर्मा, अमित शर्मा एड0, सवाना खान एड0, एजाज अलवी, अनिल शर्मा, राजवीर उपाध्याय, वीरेंद्र गंगवार आदि ने बधाई दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।