Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow: सेवानिवृत्त DG दिनेश शर्मा की आत्महत्या का मामला, बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार, दिया गया गार्ड आफ आनर

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 02:22 PM (IST)

    लखनऊ में सेवानिवृत्त डीजी दिनेश शर्मा का आज बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार क‍िया गया। इससे पूर्व पुलिस के जवानों ने उन्‍हें गार्ड आफ आनर द‍िया गया है। इस दौरान अधिकारियों ने पूर्व डीजी दिनेश शर्मा के बेटे अरंजय को ढाढस बंधाया।

    Hero Image
    Lucknow: सेवानिवृत्त DG दिनेश शर्मा का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। पूर्व डीजी दिनेश शर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह बैकुंठ धाम में विद्युत शव दाह केंद्र पर किया गया। इसके पूर्व पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। इस दौरान एडीजी सुरक्षा बिनोद कुमार सिंह, एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया, सेवानिवृत डीजी चंद्र प्रकाश समेत अन्य अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके अलावा डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक, एसीपी हजरतगंज समेत अन्य अधिकारी, परिवारीजन और रिश्तेदार मौजूद रहें। अधिकारियों ने पूर्व डीजी दिनेश शर्मा के बेटे अरंजय को ढाढस बंधाया। मंगलवार सुबह दिनेश शर्मा ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। कमरे से एक सुसाइडनोट बरामद हुआ था। जिसमे आत्महत्या का कारण एंजाइटी के कारण डिप्रेशन की बात लिखी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner