विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मंत्री जी! संविदा कर्मी 45 हजार लेकर भाग गया’, कैबिनेट मिनिस्टर से युवक ने की शिकायत तो तुरंत हुआ एक्शन

By Jitendra Kumar UpadhyayEdited By: Shivam Yadav
Published: Wed, 06 Dec 2023 06:16 PM (GMT+05:30)

आनंद विहार कालोनी निवासी अनवर ने बताया कि 44 हजार बकाए पर मीटर उखाड़ लिया गया है इस मंत्री ने ...और पढ़ें

मंत्री जी, बिजली संविदाकर्मी 45 हजार लेकर भाग गया।
मंत्री जी, बिजली संविदाकर्मी 45 हजार लेकर भाग गया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को चिनहट के शिवपुरी 33/11 विद्युत उपकेंद्र का दौरा कर विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लगाए गए एकमुश्त समाधान शिविर की जानकारी ली। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।

उपकेंद्र पर आए चिनहट के आनंद विहार कालोनी निवासी अनवर ने बताया कि 44 हजार बकाए पर मीटर उखाड़ लिया गया है, इस मंत्री ने समाधन का निर्देश दिया। इस दौरान उपभोक्ता विनय ने मंत्री से कहा कि मंत्री जी बिजली चोरी के बिजली संविदा कर्मचारी पवन सिंह ने 45 हजार रुपये लिए और फिर यहां से भाग गए। यह सुनकर मंत्री ने तुरंत संबंधित जिम्मेदार से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 

क्रांतिकारी व ऐतिहासिक योजना

मंत्री ने बताया कि उपभोक्ता हित में लाई गई यह एक क्रांतिकारी व ऐतिहासिक योजना है। 15 दिसंबर तक एक किलोवाट तक के छोटे घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों के निजी नलकूप में बकाए बिल के सरचार्ज में प्रथम चरण की तरह शत-प्रतिशत छूट दी जा रही है। 

वाणिज्यिक, निजी संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बकाए बिलों के सरचार्ज में छूट के साथ किश्तों में बकाया जमा करने की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा आठ नवंबर से चल रही योजना में अब तक प्रदेश के 3.28 करोड़ उपभोक्ताओं में से 21.25 लाख में से आठ प्रतिशत उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है।

यह भी पढ़ें: Allahabad University Case: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र भिड़े, छात्रावास में पथराव व बमबाजी

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: ‘हेलो’ नहीं बोलिए ‘जय श्रीराम’, ट्रस्ट की अनूठी पहल… हिंदी-गुजराती समेत कई भाषाओं के विशेषज्ञ काम पर लगे