विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 थानों में चली तबादला एक्सप्रेस, 196 दारोगा बदले

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:10 AM (IST)

लखनऊ के मध्य जोन में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। 14 नवंबर को जारी आदेशों के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. लखनऊ पुलिस ने 196 दरोगाओं का बड़े पैमाने पर तबादला किया।

  2. इनमें 171 पुरुष और 25 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।

  3. हजरतगंज सहित 10 थानों के उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली गई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मध्य जोन में पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। पुलिस उपायुक्त मध्य की ओर से 14 नवंबर को जारी दो अलग-अलग आदेशों में 171 पुरुष और 25 महिला उपनिरीक्षकों समेत कुल 196 दरोगाओं की तैनाती बदली गई है।

इनमें हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली, महानगर, कैंट, आलमबाग, आशियाना, मानकनगर, मदेयगंज और महिला थाने के उपनिरीक्षक शामिल हैं। आदेश के तहत इन थानों के बीच पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं।

गुंडा एक्ट के तीन आरोपितों पर जिला बदर की कार्रवाई

राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने सोमवार को अलग-अलग मामलों की सुनवाई के बाद सलमान उर्फ सलमान कटोरी, अनस रिजवान सिद्दीकी और अजय कुमार को छह-छह महीने के लिए लखनऊ की सीमा में न आने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में सीएम योगी की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त, 5 जिलों से 1000 पुलिसकर्मी और ड्रोन टीम की तैनाती

यह भी पढ़ें- पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि देने बरसाना जाएंगे CM योगी, मथुरा के दीनदयाल धाम में चिंतन बैठक आज


छह मुकदमे दर्ज हैं

सआदतगंज, फाजिलनगर के सलमान उर्फ सलमान कटोरी (33) के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच छह मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास कैसरबाग, सआदतगंज और ठाकुरगंज थानों से जुड़ा है। दर्ज मामलों में मारपीट, बलवा, धमकी और अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं। वहीं, कैसरबाग, फूलबाग के अनस रिजवान सिद्दीकी (23) के खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, बलवा, धमकी के साथ पाक्सो की धाराएं भी शामिल हैं।

अजय कुमार को जिला बदर किया गया

तीसरे मामले में काकोरी के घनश्यामपुर के अजय कुमार को जिला बदर किया गया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 से 2025 के बीच दुबग्गा, माल, रहीमाबाद, महिगवां और मलिहाबाद थानों में चोरी और चोरी की संपत्ति से संबंधित आठ मुकदमे दर्ज हैं। तीनों मामलों में न्यायालय ने तर्कों और उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद आदेश सुनाया। इस कार्रवाई के तहत तीनों को निर्धारित छह महीने की अवधि तक लखनऊ की सीमा से बाहर रहना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।