Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन की चुनावी रणनीति तय, एक-दूसरे के वार रूम में बैठेंगे सपा व कांग्रेसी; जानें कैसे करेंगे काम

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 10:24 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में खुले वार रूम के बारे में अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि सपा के दो नेता भी यहां बैठेंगे। दोनों दलों ने मिलकर चुनावी रणनीति तय ...और पढ़ें

    Hero Image
    लोकसभा को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन ने चुनावी तैयारी की रूपरेखा की तय

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के वार रूम में दोनों दलों के नेताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस संदर्भ में आइएनडीआइए गठबंधन ने चुनावी तैयारी की रूपरेखा तय कर ली है। सपा और कांग्रेस ने एक दूसरे के वार रूम में दो-दो नेताओं की ड्यूटी लगाए जाने पर सहमति बनाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही हर सीट पर कांग्रेस व सपा की तरफ से दो-दो नेताओं को तालमेल के लिए तैनात किया जा रहा है। इसके ऊपर राज्य स्तर पर पांच-पांच नेताओं की टीम बनाकर तालमेल स्थापित किए जाने की रणनीति बनाई गई है।

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में खुले वार रूम के बारे में अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि सपा के दो नेता भी यहां बैठेंगे। दोनों दलों ने मिलकर चुनावी रणनीति तय कर ली हैं। सपा के वार में दो कांग्रेस नेताओं को बैठाया जाएगा। इसी प्रकार सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की तरफ से दो और सपा की तरफ से दो नेताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। सपा ने अपने नेताओं की सूची सौंप दी है।

    सीट वार दोनों दलों के नेताओं की एक बैठक हो चुकी है। वहीं कांग्रेस नेता अंशू अवस्थी ने बताया कि राज्य स्तर पर दोनों दलों की तरफ से पांच-पांच नेताओं को कोआर्डिनेटर के तौर पर तैनात किया जा रहा है।

    कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा में समय

    अजय राय ने बताया कि कांग्रेस की 17 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा में अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है। केंद्रीय नेतृत्व को सभी नाम भेजे जा चुके हैं। उम्मीद की जा रही थी कि बीते सप्ताह हुई कांग्रेस की बैठक में कुछ नामों पर मोहर लग जाएगी।

    पूर्व फौजियों ने थामा कांग्रेस का दामन

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कई पूर्व फौजियों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को आयोजित समारोह में पूर्व कैप्टन राजकरन सिंह ( फौजी भैया) के नेतृत्व में पूर्व कैप्टन दिनेश कुमार सिंह, पूर्व सैनिक अखिलेश सिंह, राजेश बहादुर सिंह, अवध राज सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

    वहीं सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अल्का लांबा ने भारती त्यागी को उप्र महिला कांग्रेस पश्चिम का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    यह भी पढ़ें-

    Lok Sabha Elections: सपा के पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत

    'राहुल जी आपकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो रहा है, मैं शामिल नहीं हो पाऊंगा' - अखिलेश ने लिखा पत्र