विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम गोपाल यादव का बड़ा आरोप: भाजपा नेताओं पर एसडीएम के साथ मिलकर वोट काटने का दावा, आयोग ने मांगे सबूत

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:56 AM (IST)

सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव ने भाजपा नेताओं पर एसडीएम की मिलीभगत से वोट काटने का आरोप लगाया ...और पढ़ें

रामगोपाल यादव।

रामगोपाल यादव।

HighLights

  1. राम गोपाल यादव ने भाजपा पर वोट काटने का आरोप लगाया।

  2. एसडीएम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को आईडी-पासवर्ड देने का आरोप।

  3. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आरोपों पर साक्ष्य मांगे, जांच का आश्वासन।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव के भाजपा नेताओं पर एसडीएम से मिलीभगत कर वोट काटने का आरोप लगाया है। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साक्ष्य मांगे हैं और जांच की बात कही है।
रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, उप्र में अब वे अधिकारी ही एसडीएम के पद पर तैनात किए जा रहे हैं, जो अपना आइडी-पासवर्ड भाजपा के किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं। ये कार्यकर्ता मतदाता पंजीकरण केंद्र के प्रभारी के साथ बैठकर सपा के वोटों को काटने व अपने वोटों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि ओटीपी उसी आईडी व पासवर्ड पर आता है, जो भाजपा के किसी व्यक्ति के पास है। वहीं से उसे ओके कर दिया जाना है। अब इस साजिश के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के 10 हजार सपा समर्थकों के वोट काटने का लक्ष्य रखा गया है।

 दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे

राम गोपाल यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे। उनकी पोस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक्स पर ही उत्तर देते हुए लिखा गया कि अनुरोध है यदि उप्र की किसी एक भी विधानसभा के ईआरओ के बारे में ऐसी शिकायत या संदेह है तो उसकी जानकारी दी जाए। जिससे तत्परतापूर्वक जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, उरई सबसे ठंडा शहर

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर UP रोडवेज की तैयारी: हर 5 मिनट में प्रयागराज से काशी और 10 मिनट में लखनऊ के लिए मिलेगी बस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।