Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajya Sabha Bypoll: डॉ. दिनेश शर्मा यूपी सीट के लिए निर्विरोध चुने गए, 3 बजे लेंगे सदस्यता प्रमाण पत्र

    By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 02:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध चुन लिए गए हैं। दिनेश शर्मा विधानसभा में 3 बजे सदस्यता प्रमाण पत्र लेंगे। शर्मा सदस्यता लेने के बाद भाजपा कार्यालय में नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने मंगलवार को राज्यसभा उपचुनाव लिए नामांकन दाखिल क‍िया था। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

    Hero Image
    यूपी की एक राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

    ऑनलाइन टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध चुन लिए गए हैं। डॉ. दिनेश शर्मा विधानसभा में 3 बजे लेंगे सदस्यता प्रमाण पत्र लेंगे। शर्मा सदस्यता लेने के बाद भाजपा कार्यालय में नेताओं से मिलेंगे। दिनेश शर्मा ने मंगलवार को राज्यसभा उपचुनाव लिए नामांकन दाखिल क‍िया था। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयोग ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कराने का एलान किया था। क्योंकि हरद्वार दुबे (भाजपा के राज्यसभा सदस्‍य) का 26 जून को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली थी। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था।

    15 सितंबर को होना है राज्यसभा उपचुनाव

    यूपी की एक सीट पर 15 सितंबर को राज्यसभा उपचुनाव होना है। स्थापित प्रथा के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

    योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके दिनेश शर्मा

    2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा को मिले बहुमत के कारण ही राज्यसभा में दिनेश शर्मा का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही हरद्वार दुबे की तरह ही दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। दिनेश शर्मा ने 2017-22 तक तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

    कितनी संपत्ति के मालिक हैं दिनेश शर्मा?

    डॉ. दिनेश शर्मा की पिछले ढाई वर्ष में 21 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बढ़ी है। मंगलवार को राज्यसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में उन्होंने जो शपथ पत्र दिया था, उसमें उनकी व उनकी पत्नी की कुल चल-अचल संपत्ति 4.41 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। वहीं, जनवरी 2021 में हुए विधान परिषद चुनाव में उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 4.20 करोड़ रुपये थी।