Updated: Sat, 08 Jun 2024 11:46 AM (IST)
Lucknow MP Rajnath Singh केंद्र सरकार की राशन और आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को लाभार्थी बनाने के बावजूद लखनऊ में म ...और पढ़ें
राजीव बाजपेयी, लखनऊ। केंद्र सरकार की राशन और आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को लाभार्थी बनाने के बावजूद लखनऊ में मुस्लिम मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एकतरफा वोटिंग की। पुराने लखनऊ में जहां पर भी मुस्लिम मतदाता थे वहां सपा प्रत्याशी के पक्ष में ही पूरी तरह हवा रही।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पश्चिम विधानसभा में कैंपबेल रोड पर नेवाती टोला, मोमिन नगर, करीमगंज और यासीनगंज मुहल्लों में बहुसंख्या वोटर मुस्लिम है वहां के लखनऊ माडल स्कूल मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को 2959, भाजपा के राजनाथ सिंह को 198 और बसपा को केवल 13 वोट मिले। कुल 760 वोट में से तीन नोटा को और सात वोट निर्दलीय के खाते में गए।
बूथ नंबर 131 पर रक्षा मंत्री को मिले 20 वोट
बूथ नंबर 131 पर सपा प्रत्याशी को 732, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को महज बीस और बहुजन समाज पार्टी के सरवर अली को केवल एक वोट मिला। बूथ नंबर 132 पर सपा को 844 और भाजपा को केवल 25 वोट मिले। यहां पर भी बसपा को भी केवल तीन ही वोट मिलेे। इसी तरह बूथ नंबर 133 पर सपा को 828, भाजपा को 54 और बसपा को चार वोट मिले।
यहीं पर बूथ नंबर 134 पर सपा को 555, भाजपा को 99 और बसपा को केवल पांच वोट मिले। करीमगंज और यासीनगंज की तरह ही बाकी इलाकों में यही ट्रेंड देखने को मिला। इसी इलाके के हबीबपुर और रिफा कालोनी में मतदान केंद्र संख्या 111 पर सपा को 448 और भाजपा को 105 वोट मिले बसपा को यहां पर केवल तीन वोट ही मिले। पुराने शहर में अकबरी गेट के आसपास बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है।
यहां हुसैनाबाद ट्रस्ट आफिस में बूथ नंबर 37 पर समाजवादी पार्टी को 468 और भाजपा को केवल 127 और बसपा को 11 वोट मिले। बूथ नंबर 38 पर सपा को 561 और भाजपा को 71 वोट बसपा को मात्र पांच वोट मिले। बूथ नंबर 39 पर सपा को 472 वोट, भाजपा को 109 और बसपा को केवल आठ वोट मिले। इस मतदान केद्र के ही बूथ नंबर 40 पर भी इसी तरह वोटिंग हुुई। यहां पर सपा को 593 वोट पडे़।
राजनाथ सिंह को 97 और बहुजन समाज पार्टी को केवल पांच ही वोट मिले। इसी केंद्र के बूथ नंबर 41 पर सपा को 558, राजनाथ सिंह को 47 और बसपा को तीन वोट मिले। बूथ नंबर 42 पर सपा को 705 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 60 और बसपा को नौ ही वोट मिले। पुराने शहर के तहसीनगंज और रईस नगर इलाकों में भी समाजवादी पार्टी को एकतरफा वोट मिले।
यहां यूनिटी इंटर कालेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर बूथ नंबर 59 पर समाजवादी पार्टी को 531 और भाजपा को 45 वोट मिले। यहां पर बसपा को केवल दो वोट मिले। बूथ नंबर 60 पर समाजवादी पार्टी को 637 और राजनाथ सिंह को 37 वोट मिले यहां पर भी मतदाताओं ने बसपा को बिलकुल हाशिए पर रखा और केवल तीन वोट मिले। बूथ नंबर 62 जहां हाता मिर्जा अली इलाके के वोटर ने मतदान किया वहां पर भी इसी तरह एकतरफा वोटिंग हुई।
यहां पर सपा को 628 और भाजपा को केवल 138 वोट मिले। बसपा के खाते में छह वोट आए। इसी तरह शिया पीजी कालेज मतदान केद्र पर जहां खदरा के आसपास मतदाताओं ने वोट किया यहां सपा प्रत्याश को 528 वोट मिले। यहां भाजपा को 212 और बसपा को आठ वोट मिले। मतदान केंद्र संख्या 82 पर सपा को 587 और भारतीय जनता पार्टी को केवल 53 वोट ही मिले यहां पर भी बसपा को केवल दो वोट मिले। मतदान केद्र संख्या 114 पर सपा को 547 और भाजपा को केवल 88 वोट मिले। यहां पर भी बसपा के खाते में महज दस वोट ही आए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।