Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजा भैया के साथ नजर आए अखिलेश के 'दूत', UP की सियासत में नए गठबंधन की अटकलों ने पकड़ा जोर

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 08:12 PM (IST)

    जनसत्ता दल के दो विधायक हैं। इनपर सपा की नजर है। प्रदेश की 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में सपा ने तीन व भाजपा ने आठ प्रत्याशी खड़ा किए हैं। सपा ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए समर्थन मांगा। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार सपा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 5 सीटें देने की पेेशकश की।

    Hero Image
    सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की रघुराज प्रताप सिंह से मुलाकात। फोटो- एक्स

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गठबंधन से पुराने साथियों के अलग होने के बाद अब समाजवादी पार्टी नए साथियों की तलाश में जुट गई है। मंगलवार को सपा ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से गठबंधन की संभावनाओं को टटोला। सपा ने अपने राज्यसभा प्रत्याशियों को वोट देने की मांग भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गठबंधन की संभावनाओं को तलाशने के लिए मंगलवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रघुराज प्रताप सिंह के घर पहुंच गए। दोनों के बीच भविष्य के गठबंधन को लेकर भी बातचीत हुई। सूत्राें के अनुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष ने रघुराज की अखिलेश यादव से फोन पर बात भी कराई। हालांकि, अभी इस पर दोनों ही दलों की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायक हैं। इन पर सपा की नजर है। प्रदेश की 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में सपा ने तीन व भाजपा ने आठ प्रत्याशी खड़ा किए हैं। सपा ने अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए समर्थन मांगा है। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार सपा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को सपा पांच सीटें देने की पेेशकश की है।

    रघुराज का मुलायम सिंह यादव के साथ पुराना संबंध रहा है। मुलायम के बीमार होने के दौरान वे उनसे मुलाकात करने आते थे। हालांकि, अखिलेश के साथ उनके संबंध कभी मधुर नहीं रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी कुंडा की जनसभा में अखिलेश ने उन पर जमकर हमला बोला था।

    कुंडा की कुंडी लगाने तक की बात कह दी थी। उस समय रघुराज ने जवाबी हमला करते हुए कहा था कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि कुंडा में हमारी कुंडी लगा दे। हालांकि, अब दोनों के बीच तनाव कम होता दिख रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner