विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: यात्र‍ियों के ल‍िए कोहरा फ‍िर बना मुसीबत, 30 ट्रेनें दिसंबर से तीन माह तक निरस्त; देखें ल‍िस्‍ट

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2022 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 07:02 AM (IST)

Railway News चार दिसंबर से दो मार्च तक लखनऊ जंक्शन से बरौनी और 25 फरवरी से हर बुधवार व शनिवार ...और पढ़ें

Railway News: यात्र‍ियों के ल‍िए कोहरा फ‍िर बना मुसीबत, 30 ट्रेनें एक दिसंबर से तीन माह तक निरस्त, देखें ल‍िस्‍ट
Railway News: यात्र‍ियों के ल‍िए कोहरा फ‍िर बना मुसीबत, 30 ट्रेनें एक दिसंबर से तीन माह तक निरस्त, देखें ल‍िस्‍ट

लखनऊ, जागरण संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का लोड कम करने के लिए कोहरे का सहारा लेते हुए ट्रेनों के निरस्तीकरण का फरमान जारी कर दिया है। पिछले कई सालों से ट्रेनें ठंडियां शुरू होने से पहले निरस्त होती रही हैं। रेलवे अपना इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसा नहीं कर पाया कि ट्रेनें चलती रहे और यात्रियों को कोहरे में ट्रेनों के निरस्तीकरण से नुकसान न उठाना पड़े। उल्टे उत्तर रेलवे प्रशासन ने 15 जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय किया है।

रद्द ट्रेनों में कई ट्रेनें लखनऊ से चलने वाली हैं और कई ट्रेंने यहां से गुजरने वाली हैं। इसी क्रम में वाराणसी से देहरादून वाया लखनऊ के बीच आवागमन करने वाली जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक तीन माह तक के लिए निरस्त रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों के फेरों को कम किया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को निजी वाहन या रोडवेज बसें या हवाई सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं रेलवे को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • चार दिसंबर से दो मार्च तक लखनऊ जंक्शन से बरौनी
  • एक दिसंबर से 28 फरवरी बरौनी से लखनऊ जंक्शन
  • वाराणसी से देहरादून जनता एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • देहरादून से वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक
  • अंबाला से बरौनी तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • बरौनी से अंबाला पांच दिसंबर से दो मार्च तक
  • बरेली से लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • प्रयागराज से लखनऊ इंटरसिटी चार दिसंबर से तीन मार्च तक
  • अमृतसर से जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तक
  • नई दिल्ली से न्यू फरक्का एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • मालदा टाउन से न्यू फरक्का तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • वाराणसी से बरेली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • बरेली से वाराणसी दो दिसंबर से एक मार्च तक
  • लखनऊ जंक्शन से दिल्ली डबल डेकर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • दिल्ली से लखनऊ डबल डेकर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ दो दिसंबर से 27 फरवरी तक
  • चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ चार दिसंबर से एक मार्च तक
  • टाटानगर से जलियावालाबाग पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
  • अमृतसर से जलियावालाबाग सात दिसंबर से एक मार्च तक
  • मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • आनन्दविहार से सप्तक्रांति दो दिसंबर से एक मार्च तक
  • लखनऊ ज. से मेरठ एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • मेरठ से लखनऊ ज. दो दिसंबर से एक मार्च तक
  • कोलकता से अकालतख्त चार दिसंबर से 26 फरवरी तक
  • अमृतसर से अकालतख्त छह दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • हावड़ा से कुंभ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक
  • देहरादून से कुंभ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • कोलकता से अमृतसर तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
  • अमृतसर से कोलकाता पांच दिसंबर से दो मार्च तक

कैफियात समेत इन ट्रेनों के फेरे घटाए गए

दिल्लीआजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी हर बुधवार व शनिवार को सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी। आजमगढ़दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी वृहस्पतिवार व रविवार को सप्ताह दो दिन निरस्त रहेगी। डिब्रूगढ़लालगढ़ अवधआसाम एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक हर शनिवार को निरस्त रहेगी। लालगढ़डिब्रुगढ़ अवधआसाम एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक हर मंगलवार को निरस्त रहेगी।

इसी तरह बाघ एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक हर रविवार और बाघ एक्सप्रेस छह फरवरी से 28 फरवरी तक हर मंगलवार, ग्वालियरबरौनी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक हर सोमवार व गुरुवार, बरौनीग्वालियर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक हर मंगलवार व शुक्रवार, लखनऊ जंक्शनआगरा फोर्ट और आगरा फोर्टलखनऊ जंक्शन व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाईलखनऊ जंक्शन, लखनऊ जंक्शनवीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ट्रेनें हर शनिवार व रविवार तीन दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी।