Rahul Gandhi Amethi: 'बिल्कुल... राहुल गांधी अमेठी से ही लड़ेंगे चुनाव', यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले
Rahul Gandhi to contest from Amethi in 2024 यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब हम कांग्रेस पार्टी का परचम लड़ाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की जहां से चुनाव लड़ने की इच्छा होगी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जान लड़ा देगा। उन्होंने कहा कि 2024 में परिणाम दिखाई देंगे।

लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। Rahul Gandhi to contest from Amethi in 2024 यूपी कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने पदभार संभालते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा तो वहीं यह भी इशारा दे दिया कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से लड़ीं तो जान लड़ा देंगे
Ajay Rai यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद अजय राय ने कहा ''बिल्कुल राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की जहां से इच्छा होगी वहां से चुनाव लड़ाएंगे। आगे उन्होंने कहा अगर प्रियंका गांधी की इच्छा बनारस से चुनाव लड़ने की होगी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जान लड़ा देगा।
#WATCH | UP Congress chief Ajay Rai on 2024 Lok Sabha elections, says, "Rahul Gandhi will contest from Amethi. Priyanka ji can contest from Varanasi if she wishes to do so..." pic.twitter.com/lfdp6tCP67
— ANI (@ANI) August 18, 2023
अजय राय इस दौरान स्मृति ईरानी पर भी काफी हमलावर हुए। उन्होंने कहा स्मृति ईरानी खुद बौखला गई हैं। अजय राय ने कहा कि स्मृति ईरानी 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रही थीं। क्या वो दिलवा पाईं। अजय राय ने कहा कि हमारे साथ अमेठी के लोग यहां आए उनसे पूछिए उनसे स्मृति इरानी ने कहा था कि आप कमल का बटन दबाइए, आपको 13 रुपये किलो चीनी मिलेगी।
कौन हैं अजय राय पढ़िए विस्तार से
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।