UP Farmers: प्राकृतिक खेती को अपनाएं गन्ना किसान, गन्ना आयुक्त ने दी सलाह
गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रसायनों के प्रयोग से फसलें अंतरराष्ट्रीय ब ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते रसायनों के प्रयोग के कारण हमारी फसलों के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाते। उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य, मिट्टी, जल एवं वातावरण प्रभावित होता है। प्राकृतिक खेती पूरी तरह पर्यावरण के हित में है और यह देशी गाय, बीज, मृदा जीवांश और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
शनिवार को गन्ने के साथ प्राकृतिक खेती के विश्लेषण, विकास संभावनाएं और चुनौतियां, विषय पर आयोजित आनलाइन संगोष्ठी में गन्ना आयुक्त ने कहा कि वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से हमने खाद्यान्न के क्षेत्र में तो आत्मनिर्भरता प्राप्त कर ली है, लेकिन इससे मिट्टी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। भूमि को पर्याप्त पोषण देने के लिए देशी गाय की गोबर और गो-मूत्र से निर्मित खाद और जैव उर्वरकों का प्रयोग बढ़ाना आवश्यक है। गोष्ठी में विभागीय अधिकारी और विभिन्न जिलों के किसान शामिल थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।