विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Light House Scheme in Lucknow: आय 25 हजार तो लीजिए 4.75 लाख में फ्लैट, पीएम करेंगे शुभारंभ

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2020 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 07:05 AM (IST)

Light house scheme in Lucknow एक जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइट हाउस योजना का शुभारंभ वर्चुवल करेंगे। सुलतानपुर रोड ...और पढ़ें

लखनऊ की अवध विहार योजना में बनाए जाएंगे 1040 फ्लैट।
लखनऊ की अवध विहार योजना में बनाए जाएंगे 1040 फ्लैट।

लखनऊ, [अजय श्रीवास्तव]। हर माह कम आय से फ्लैट में रहने का अधूरा सपना देखने वालों की मंजिल भी पूरी हो सकेगी। 12.59 लाख की लागत से तैयार होने वाले यह फ्लैट लाभार्थी को मात्र 4.75 लाख रुपये में मिलेंगे। सालाना तीन लाख तक की आय वाले ही फ्लैट पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के छह राज्यों में लाइट हाउस तकनीक से बनने वाले बहुमंजिला इमारत में यह फ्लैट होंगे और उत्तर प्रदेश में लखनऊ का चयन किया गया है। एक जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइट हाउस योजना का शुभारंभ वर्चुवल करेंगे। सुलतानपुर रोड पर अवध विहार में यह तेरह मंजिला अपार्टमेंट तैयार होंगे।  एक जनवरी को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

यह है योजना

लखनऊ में अवध विहार सेक्टर-पांच में भूखंड संख्या जी-एच -4 की दो हेक्टेयर भूमि पर इसका निर्माण होगा। यहां पर आवास विकास परिषद की तरफ से पहले से ही सड़क, सीवर, जलापूर्ति और बिजली की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत यह लाइट हाउस बनाए जाएंगे।

  • कुल 1040 फ्लैट का निर्माण होगा।
  • 34.50 वर्गमीटर कॉरपेट एरिया है
  • केंद्र और राज्य सरकार का अंश 7.84 लाख रुपये होगा
  • लाभार्थी को 4,75,654 रुपये ही देना होगा। यह राशि लाभार्थी से आवंटन के बाद ली जाएगी और बैंक से लोन दिलाने की भी योजना है।
  • दो माह में ऑन लाइन पंजीकरण चालू होगा
  • अधिक लाभार्थी आने पर लाटरी से होगा आवंटन
  • लखनऊ में इन फ्लैटों का निर्माण के लिए मेसर्स जैम सस्टेनेबल हाउसिंग एलएलपी का चयन किया गया है।
  • तीन माह में अनापत्तियां और क्लीयरेंस प्राप्त करते हुए शेष बारह माह में इसका निर्माण पूरा करना होगा।

यह होंगे पात्र

  • सालाना आय तीन लाख होनी चाहिए
  • नगर निगम सीमा का निवासी होना चाहिए
  • कोई अपना आवास नहीं होना चाहिए, इसका शपथ पत्र देना होगा

इन शहरों में बनेेंगे लाइट हाउस

  • मध्यप्रदेश में इंदौर, तमिलनाडू में चेन्नई, गुजरात में राजकोट, झारखंड में रांची, त्रिपुरा में अगरतला, उत्तर प्रदेश में लखनऊ।
  • कुल चौदह राज्यों ने लाइट हाउस बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसमे छह राज्य का चयन किया गया था।

बेस्ट हाउस अवार्ड चंद्रावती को

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेहतर तरह से आवास का निर्माण कराने पर चंद्रावती को अवार्ड मिलेगा। फैजुल्लागंज के दाऊदनगर में रहने वाली चंद्रावती ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले अनुदान से यह आवास बनाया था। अब प्रधानमंत्री एक जनवरी को चंद्रावती को वर्चुवल तरह से अवार्ड देंगे। इसी तरह मलिहाबाद नगर पंचायत को अवार्ड मिलेगा, जिसने प्रधानमंत्री आवास योजना में शतप्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया और समय पर ही किश्त को जारी किया।