नेपाल में देखी गई शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, लखनऊ पुलिस ने घोषित किया है ईनाम
Shraddha Dubey in Nepal: लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे की नेपाल में घूमते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं।
HighLights
श्रद्धा दुबे की नेपाल में आटो में घूमते कई तस्वारें मीडिया में वायरल
शिवा की हत्या में नामजद श्रद्धा ने खुद को बेकुसूर बताते हुए जारी किया वीडियो
डिजिटल डेस्क, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे की नेपाल में घूमते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिनसे कन्फर्म हो रहा है कि वो नेपाल में ही है और वहां से कहीं और भागने की तैयारी में है। श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे में तीसरा वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया और अपने को बेकुसूर बता रही है।
इसी दौरान श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें खुद को बेकुसूर बता रहा है और दावा कर रही है कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है। इसके साथ ही अपना नाम किसी भी ब्यरोकेट, नेता और क्रिकेटर के साथ न जोड़ने की विनती कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद
श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल की आखिरी लोकेशन नेपाल के महीम नगर में मिली है। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल रोड क्रॉस कर बस स्टेशन के भीतर जाते दिखे। तीनों ने वहां रात बिताई और अगली सुबह बस पकड़कर आगे निकल गए। जब तक पुलिस टीम वहां पहुंचती, तीनों एक बार फिर फुर्र हो चुके थे। पुलिस सूत्रों का मानना है कि श्रद्धा का नेटवर्क काफी मजबूत है और उसे पुलिस की हर मूवमेंट की इनसाइड जानकारी समय से पहले मिल रही है।
आशंका है नेपाल से भी कहीं भाग सकती
लखनऊ से नौ अक्टूबर की रात फरार हुई बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में नामजद श्रद्धा दुबे दस अक्टूबर को बहराइच के रुपईडीहा बार्डर से नेपाल भागी। उसकी गाड़ी एसयूवी (संख्या यू पी 32QQ - 0111) बीते दस अक्टूबर से पार्किंग में खड़ी है। वहां एक प्राइवेट शुक्ला पार्किंग में मिली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और माडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की प्रबल आशंका के बीच उसे नेपाल में देखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। नेपाल से उसकी कई तस्वीरें सामने आईं हैं। अब आशंका है कि वो नेपाल से भी कहीं भाग सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी श्रद्धा दुबे पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था
नेपाल भाग चुकी श्रद्धा ने 12 घंटे में तीन वीडियो संदेश जारी किया। गुरुवार को जारी इस वीडियो में वह कह रही है- वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था। इसी दौरान श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें खुद को बेकुसूर बता रहा है और दावा कर रही है कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की है। इसके साथ ही अपना नाम किसी भी ब्यरोकेट, नेता और क्रिकेटर के साथ न जोड़ने की विनती कर रही है।
वीडियो संदेश से दी सफाई
श्रद्धा दुबे का एक वीडियो संदेश बुधवार रात से वायरल है, जिसमें वो कह रही है कि "मेरा नाम किसी अधिकारी, किसी नेता के साथ मत जोड़िए। अगर कोई मेरे इंस्टाग्राम एकाउंट से एड है तो कोई अफवाह नहीं फैलाइए। 25 हजार की इनामी भगोड़ी हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर सरेंडर की इच्छा जताई। वो तो शिवा शर्मा की मौत को खुदकुशी कह रही है।
श्रद्धा को शिवा की हत्या के आरोपों और पुलिस से बचने की फिक्र होनी चाहिए जबकि उसे फिक्र इसकी है कि उसका नाम बड़े नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स से जोड़ा जा रहा है। शिवा की मौत के सात दिन बाद आरोपी श्रद्धा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शिवा की बात तो पीछे रह गई, श्रद्धा का पूरा जोर इस बात पर है कि उसका किसी नेता या अफसर से कोई संबंध नहीं है। उसने इंस्टा पर किसी के फॉलो और अनफॉलो करने का जिक्र भी किया है। अब ये बात पुख्ता हो गई कि इंस्टा से उसे किसने अनफॉलो किया था। श्रद्धा का ये वीडियो इस बात की भी गवाही दे रहा है कि विषकन्या किसके इशारों पर डांस कर रही है।
ब्लैकमेल क्वीन श्रद्धा दुबे
लखनऊ के करोड़पति व्यापारी शिवा शर्मा की हत्या करके नेपाल में फरारी काट रही ब्लैकमेल क्वीन श्रद्धा दुबे का एक कथित वीडियो देर रात मीडिया में अचानक से कहीं से प्रकट हुआ है। श्रद्धा दुबे अपने वीडियो स्टेटमेन्ट में कह रही है मीडिया वालों मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है। मेरा किसी नेता अधिकारी या किसी और से संबंध नहीं है। दुर्दान्त ब्लैकमेलर कहां छिपी है इसका सुराग लखनऊ पुलिस नहीं लगा पाई। बड़ी-बड़ी डींगे हांकने वाली लखनऊ पुलिस के सामने से हत्या करके फरार हुई दुबे के इस वीडियो से कहीं से भी पश्चाताप नहीं दिख रहा बल्कि वो बेहद शातिराना तरीके से चकमा दे रही है। लखनऊ पुलिस की इस मामले में जांच श्रद्धा भाव में चल रही है।
