करोड़पति व्यवसायी शिवा शर्मा से सिगरेट मंगाती थी श्रद्धा दुबे, धमकी देने की कॉल रिकॉर्डिंग और चैट सार्वजनिक
Shraddha Dubey:

अति महत्वाकांक्षी महिला श्रद्धा दुबे ---व्यवसायी शिवा शर्मा --व्हाट्सएप चैट
HighLights
शिवा शर्मा को श्रद्धा दुबे के घर सिगरेट लाने में देरी हुई तो बाोली-तुम जेल में पार्टी करोगे
कॉल रिकॉर्डिंग में बोल रही-मुझे डिप्रेशन में डाल रहे हो; तुम मेरे ईगो को चोट पहुँचा रहे हो
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में दो कैफे और चिकन के कपड़ों के बड़े व्यवसायी शिवा शर्मा को अति महत्वाकांक्षी महिला श्रद्धा दुबे ने अपने जाल में ऐसा फंसाया कि उसको महिला के लिए दुकान से सिगरेट तक लाने का काम करना पड़ा। 28 वर्षीय शिवा शर्मा के साथ लिव-इन में रही श्रद्धा दुबे फरार उसकी मौत बाद से लगातार पांच दिन से फरार है। पुलिस की छह टीमें तलाशने का दावा कर रही हैं, लेकिन उसकी परछाई भी कहीं नहीं मिल रही।
सोशल मीडिया पर अब श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा की व्हाट्सएप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल है। जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवा शर्मा उसके कितने दबाव में रहा होगा। लखनऊ के 28 वर्ष के रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। जांच में उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, जिस पर हत्या का आरोप है कि एक कॉल रिकॉर्डिंग अहम सबूत बन गई है।
रिकॉर्डिंग में दोनों को इस बात पर बहस करते हुए सुना जा सकता है कि शर्मा को दुबे के घर सिगरेट लाने में देरी हुई थी। कॉल के दौरान दुबे ने अपने बॉयफ्रेंड पर चोरी करने और उन्हें घर में बंद करके भाग जाने का आरोप लगाया। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तुम मुझे जितना परेशान करोगे, मैं उतनी ही यह बात फैलाती रहूंगी। तुमने मेरे साथ खिलवाड़ किया है। तुम मुझे डिप्रेशन में डाल रहे हो, तुम मेरे ईगो को चोट पहुंचा रहे हो। तुमने मुझे बंद किया और भाग गए। मैं पुलिस से शिकायत करूँगी। सब जानते हैं कि तुमने मुझे बंद किया और भाग गए।
तुम जेल में पार्टी करोगे
शिवा शर्मा ने इन आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें बंद करके नहीं भागा, मैं यहां अपने दोस्तों से मिला था। हम बात कर रहे थे और सिगरेट पी रहे थे।" एक और रिकॉर्डिंग में, दोनों को शर्मा के दोस्त की किसी पार्टी के बारे में पूछने पर बहस करते हुए सुना जा सकता है। इन्फ्लुएंसर ने उनसे कहा, "तुम पार्टी में जाना चाहते हो... तुम जेल में पार्टी करोगे। तुम मुझे उकसा रहे हो।"
शिवा और श्रद्धा की एक चैट
श्रद्धा: सीरियसली, दिल से बद्दुआ है तुम्हारे लिए। जैसे तुमने मेरा इस्तेमाल करके अपना व्यवहार बदल दिया न… वैसे ही तुम्हारे साथ कुछ ऐसा हो कि किसी का इस्तेमाल करने लायक न रह जाओ। पहले तो कॉल कर-करके पीछे पड़े रहते थे। अब क्या हो गया, कैंसर हो गया क्या तुम्हें या कि मरने वाले हो?
शिवा: यार, कोई व्यवहार चेंज नहीं हुआ है और न तो प्यार कम हुआ है।
श्रद्धा: देखना शिवा, जितना मैं इरिटेट (चिड़चिड़ी) हो रही हूं न…
शिवा: बस कुछ मेरे साथ प्रॉब्लम चल रही है।
श्रद्धा: सच में कुछ बुरा ही होगा तुम्हारे साथ।
शिवा : बस कुछ मेरे साथ प्रॉब्लम चल रही है।
श्रद्धा: क्या प्रॉब्लम चल रही है।
शिवा शर्मा की लखनऊ में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि दुबे उनके बेटे के अश्लील वीडियो फैलाने और उसे बदनाम करने की धमकी दे रही थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि रिश्ते के दौरान उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, दानिश नाम के ड्राइवर, आदिल नाम के एक साथी और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा की भेंट छह महीने पहले लखनऊ के एक क्लब में हुई थी और चार महीनों से दोनों श्रद्धा दुबे के फ्लैट में साथ रह रहे थे। शादी की बात शुरू होने के बाद श्रद्धा दुबे का व्यवहार बदलने लगा था। शिवा इस रिश्ते को लेकर गंभीर था, लेकिन भविष्य और शादी को लेकर दोनों की सोच एक जैसी नहीं थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुबे उनके बेटे को चोरी के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थीं।
लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे और बहन के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। रायबरेली की मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे दस वर्ष पहले पति और बेटे को छोड़कर लखनऊ आ गई। लखनऊ में दुबे ने ग्लैमर और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। जांच से पता चला है कि उनके कई नेताओं और अफसरों से भी नजदीकी संबंध थे।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
लखनऊ के हजरतगंज शिवा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी बीच सचिवालय पास वाली एक संदिग्ध ऑडी, प्रभावशाली लोगों से संपर्क के दावे और नेपाल सीमा तक फरारी का सुराग सामने आया है। बताया जा रहा है कि सचिवालय पास लगी ऑडी कार से श्रद्धा को नेपाल पहुंचा दिया गया है, जहां वह सुरक्षित है।
