विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्‍या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास, पहली बार किया मंदिर निर्माण का अवलोकन

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Sun, 19 Dec 2021 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 20 Dec 2021 07:51 AM (IST)

तबीयत बिगडऩे पर अयोध्या से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लखनऊ लाया गया था। इस दौरान चिनहट से फैजाबाद मार्ग पर बड़ी ...और पढ़ें

कहा-मोदी-योगी के नेतृत्व में असंभव हो रहा संभव।
कहा-मोदी-योगी के नेतृत्व में असंभव हो रहा संभव।

अयोध्या, जागरण संवाददाता। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शीर्ष पीठ मणिरामदास जी की छावनी के महंत नृत्यगोपालदास रविवार को पहली बार रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अवलोकन करने पहुंचे। राम मंदिर निर्माण तो इसी वर्ष 15 जनवरी से ही शुरू हो चुका है पर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अस्वस्थता के चलते मंदिर निर्माण का अवलोकन करने 11 माह बाद पहुंच सके।

वह रामजन्मभूमि परिसर में अंतिम बार गत वर्ष पांच अगस्त को आए थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से हुए राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह की अध्यक्षता की थी औैर इसी के सप्ताह भर बाद वह अस्वस्थ हो गए थे। गत कुछ माह से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और इसी क्रम में रविवार को तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण का अवलोकन करने से पूर्व रामलला का दर्शन भी किया।

महंत नृत्यगोपालदास को व्हील चेयर पर रामलला का दर्शन कराने के साथ रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का असंभव कार्य संभव हो पा रहा है। महंत नृत्यगोपालदास ने मंदिर निर्माण की गति और गुणवत्ता के प्रति प्रसन्नता भी जताई और विश्वास व्यक्त किया कि तय अवधि के हिसाब से अगले दो वर्ष में भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।