President From UP In Pics: तस्वीरों के जरिए इन राष्ट्रपतियों की यादें करें ताजा, देखें कुछ यादगाह लम्हे
President From UP In Pics भारत के तीसरे राष्ट्रपति और भारत रत्न डा. जाकिर हुसैन खां की प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हुई। वहीं ...और पढ़ें

President From UP In Pics: : लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को पूरा होने वाला है। इसी के साथ देश के अगले राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। चुनाव 18 जुलाई को है और इसके बाद 21 जुलाई को वोटों की काउंटिंग होगी। ऐसे में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की चर्चा होना लाजिमी है। राष्ट्रपति के चुनाव में यूपी का अहम रोल होता है।
उत्तर प्रदेश से अब तक महज दो राष्ट्रपति चुने गए हैं, जिनके नाम डा. जाकिर हुसैन खां और राम नाथ कोविन्द। डॉ जाकिर हुसैन खां यूपी के फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले थे, जबकि राम नाथ कोविन्द का संबंध कानपुर देहात से है। आइये आज कुछ नई और पुरानी तस्वीरों के जरिए डा. जाकिर हुसैन खां और राम नाथ कोविन्द की यादें ताजा करते हैं।

आजाद भारत के तीसरे राष्ट्रपति और भारत रत्न डा. जाकिर हुसैन खां का जन्म 8 फरवरी 1897 को हैदराबाद में हुआ था, लेकिन उनका परिवार यूपी के फर्रुखाबाद की कायमगंज तहसील के गांव पितौरा आ गया था। उस समय डा जाकिर हुसैन काफी छोटे थे। उनके पिता फिदा हुसैन खां का पुराना घर अभी भी गांव पितौरा में है।
.jpg)
डा. जाकिर हुसैन खां के पिता फिदा हुसैन खां हैदराबाद में वकालत करते थे। जहां आठ फरवरी 1897 को जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था। जब जाकिर हुसैन नौ वर्ष के थे कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया। इस पर उनकी मां नाजनीन बेगम उन्हें लेकर पैतृक आवास गांव पितौरा आ गई थीं। प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई।
.jpg)
वर्ष 1915 में इटावा के इस्लामिया स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा पास की। इसके बाद उनका दाखिला मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कालेज (वर्तमान अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी) में हुआ। वहीं इंटर, स्नातक, परास्नातक व एलएलबी करने के बाद जर्मनी की बर्लिन यूनीवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डाक्टरेक्ट की उपाधि हासिल की।
.jpg)
डा. जाकिर हुसैन खां वर्ष 1962 से 67 तक देश के उपराष्ट्रपति रहे। वर्ष 1963 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा। 13 मई 1967 को वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने, लेकिन वह अपना कार्यकाल पूरा न कर सके। तीन मई 1969 को वह दुनिया को अलविदा कह गए।
.jpg)
राम नाथ कोविन्द देश के 14वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के परौंख डेरापुर में हुआ। 1 अक्टूबर 1945 को जन्में राम नाथ कोविन्द के पिता का नाम स्वर्गीय मैकू बाबा तथा माता का नाम स्वर्गीय कलावती है। इनकी पत्नी का नाम सविता कोविन्द और बेटा प्रशांत, बेटी स्वाती हैं।
.jpg)
गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही कक्षा पांच तक की शिक्षा ग्रहण की इसके बाद अपनी बुआ के यहां कानपुर पढ़ने के लिए चले गए। वर्ष 1991 में भाजपा से जुड़े, 1994 में राज्यसभा सदस्य चुने गए, 2000 में भी चुने गए। इसके बाद 2007 में पुखरायां से विधानसभा चुनाव लड़े और तीसरे नंबर पर रहे।
.jpg)
पुखरायां को अपने चुनाव का केंद्र बिंदु बनाया था यहां पर चुनाव कार्यालय भी खोला था। 8 अगस्त 2015 को बिहार के राज्यपाल के बने। इसके बाद 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुने गए।
.jpg)
कानपुर के झींझक में उनकी भाभी विद्यावती व भाई प्यारेलाल रहते हैं। बिहार के राज्यपाल रहते समय अपने परौंख के पैतृक आवास को उन्होंने गांव के लिए दान दे दिया था।

दो मंजिला इस मकान में मिलन केंद्र संचालित है। जहां पर समूह की महिलाएं अपना काम करतीं हैं व प्रशिक्षण पाती हैं। इसके अलावा गांव में कोई शादी समारोह व कार्यक्रम हो तो यहां पर लोग उसका इंतजाम करते हैं। गांव में ही पथरी देवी मंदिर है जिसका राष्ट्रपति से गहरा नाता व जुड़ाव है। वह जब भी गांव आते हैं यहां जरूर दर्शन पूजन करते हैं।

उनके पिता मैकू बाबा अलग अलग धाम, मंदिरों व धार्मिक स्थलों से पत्थर एकत्र कर लेते थे इसके बाद यहां बरगद के पेड़ की खोह में इन पत्थरों को रखा और पथरी देवी नाम दिया इसके बाद पूजन गांव के लोगों ने शुरू कर दिया। बाद में यहां मंदिर बना और सारे शुभ काम यहीं दर्शन पूजन के बाद होती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।