Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Police Bharti 2024 : 'यूपी में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है' सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा- कहा; 60 लाख बच्चों का...

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 03:10 PM (IST)

    UP Police Bharti 2024 Online Form संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सुरक्षा के साथ जैसा मज़ाक किया जा रहा है वैसा गुजरात में भी किया गया है। कहा कि गुजरात में भी ठेके पर पुलिस की भर्ती की जाती है। क्या गुजरात का मॉडल यूपी में लागू किया जा रहा है। यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए।

    Hero Image
    Police Bharti 2024 : 'यूपी में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है'

    लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। Police Bharti 2024 Online Form : उत्तरप्रदेश पुलिस में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती को लेकर विचार किया जा रहा है। इसके बाद से विपक्ष के नेता राज्य सरकार पर तीखे हमले बोल रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि इस तरह से सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर : संजय सिंह

    सांसद संजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा कि भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मज़ाक है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है।

    गुजरात का मॉडल यूपी में लागू किया जा रहा है : संजय सिंह

    संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सुरक्षा के साथ जैसा मज़ाक किया जा रहा है, वैसा गुजरात में भी किया गया है। गुजरात में भी ठेके पर पुलिस की भर्ती की जाती है। क्या गुजरात का मॉडल यूपी में लागू किया जा रहा है। यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए क्योंकि अगर पुलिस की भर्ती ठेके पर होने लगी तो वह न ही जनता के प्रति जवाब दे रहेंगे और न ही सरकार के प्रति।