विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम नरेन्द्र मोदी की नौ जनवरी को लखनऊ में बड़ी रैली, यादगार बनाने के लिए उमड़ेगी भारी भीड़

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Mon, 20 Dec 2021 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Dec 2021 04:49 PM (IST)

PM Modi Big Rally In Lucknow उत्तर प्रदेश में विधानसभा की अधिसूचना जारी होने से पहले भाजपा लखनऊ में अपने ...और पढ़ें

पीएम नरेन्द्र मोदी की नौ जनवरी को राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली कराने की तैयारी है।
पीएम नरेन्द्र मोदी की नौ जनवरी को राजधानी लखनऊ में बड़ी रैली कराने की तैयारी है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में अठारहवीं विधानसभा के आम चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजधानी लखनऊ में अपने सबसे लोकप्रिय चेहरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी रैली कराने की तैयारी में जुटी है। राजधानी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर नौ जनवरी, 2022 को रैली प्रस्तावित है। रैली को यादगार बनाने के लिए उसमें भारी भीड़ जुटाने की कोशिश होगी।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा के सबसे लोकप्रिय चेहरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उत्तर प्रदेश में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कराने का सिलसिला जारी रहेगा। पीएम मोदी ने रविवार को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया है। इसके बाद वह 21 दिसंबर को प्रयागराज में मातृशक्ति सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सवयं सहायता समूहों की महिलाओं, बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राम सचिवालयों में तैनात की जाने वाली बीसी सखी और गांवों में बनाये गए शौचालयों की देखरेख करने वाली महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी जुटान की तैयारी की गई है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 दिसंबर को अपने संंसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री प्रदेश के 12 हजार से ज्यादा राजस्व गांवों के लोगों को उनकी आवासीय संपत्ति के स्वामित्व प्रमाणपत्र (घरौनी) वितरित करेंगे। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के जरिये भी भाजपा अंचल में बड़ा सियासी संदेश देना चाहती है।

कानपुर में पीएम मोदी 28 दिसंबर को मेट्रो रेल परियोजना का लोकार्पण करेंगे। विधानसभा की अधिसूचना जारी होने से पहले आयोजित किये जा रहे इन कार्यक्रमों के समापन के अवसर पर लखनऊ में वृहद रैली कराने की योजना है। लखनऊ की गद्दी के लिए होने वाले संग्राम में इस रैली के मंच से भाजपा विरोधियों को बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेगी। पार्टी के कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुट गए हैं।