Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बोले केंद्रीय मंत्री काैशल किशाेर, वे कभी न झुकने वाले लौह पुरुष थे

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 05:51 PM (IST)

    केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल कभी न झुकने वाले थे‌।

    Hero Image
    प्रतियोगी छात्राओं को केंद्रीय मंत्री द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    लखनऊ, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एक जगह बांधने का कार्य किया। वह कभी न झुकने वाले लौह पुरुष थे। आजादी के बाद भी राजा और रियासतदार उसी तरह शासन करना चाहते थे। तब उन्होंने दृढ़ होकर कहा था एक देश और एक कानून रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीकेटी इंटर कालेज परिसर में केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव, राष्ट्रीय एकता दिवस, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के पहले राजा थे, रियासतदार थे जो आजादी के बाद भी उसी तरह राज करना चाहते थे।

    उन्होंने उस व्यवस्था को खत्म करने का कार्य किया और सभी को एकजुट करने का प्रयास किया। समारोह में आये शिक्षकों, छात्र छात्राओं को केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय एकता और नशे का सेवन न करने की शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल कभी न झुकने वाले थे‌। हमारे देश में राष्ट्र प्रेम जागृत करना चाहिये। यह कार्य देश आजाद होने के बाद होना चाहिये था।

    देश भ्रष्टाचार मुक्त तब होगा जब नशे का सेवन नहीं करोगे। 1945 में जापान पूरी तरह धवस्त हो गया था। वहां के लोग एकजुट हुए और मेक इन जापान का नारा दिया। आज तकनीकी और विकास के क्षेत्र में वह बहुत आगे है। हमारा देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन मेक इन इंडिया का नारा दिया गया होता तो देश बहुत आगे होता। उस अधूरे कार्य को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पूरा किया।

    मेक इन इंडिया के तहत देश में तीन सौ उत्पादों का निर्माण हो रहा है। भारत में निर्मित हथियार 75 देशो में खरीदे जा रहे हैं। समारोह को संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार वर्मा, पूर्व अपर महानिदेशक आरपी सरोज, बीकेटी नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू ने संबोधित किया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के उप निदेशक डा एमएस यादव ने बताया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण, संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रतियोगी छात्राओं को केंद्रीय मंत्री द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।