विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पडरौना चीनी मिल कुर्क, 29 को नीलामी

By Edited By:
Published: Thu, 16 Oct 2014 07:40 PM (IST)

लखनऊ। कुशीनगर के किसानों का 42 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य व कमीशन का भुगतान न करने के क

News Article Hero Image

लखनऊ। कुशीनगर के किसानों का 42 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य व कमीशन का भुगतान न करने के कारण पडरौना चीनी मिल की गुरुवार को प्रशासन ने कुर्की की। शासन ने पूर्व में ही इसको लेकर आरसी जारी की थी। कुर्की के बाद प्रशासन ने 29 अक्टूबर को नीलामी की तारीख तय की है।

मालूम हो कि पडरौना चीनी मिल पर किसानों के 42 करोड़ 97 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाए का शीघ्र भुगतान करने के लिए न्यायालय ने आदेश जारी किया था। न्यायालय ने इसके लिए शासन को भी सख्त निर्देश दिया था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद शासन के निर्देश पर प्रशासन ने मिल के विरुद्ध आरसी जारी की। तब भी भुगतान को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। तब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और मिल की चल, अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया। इसके साथ ही मिल की संपत्ति को मिल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सिपुर्द करते हुए नीलामी की तारीख 29 अक्टूबर तय कर दी। इस तिथि को मिल की 8.78 हेक्टेअर भूमि और मिल के कल पुर्जे नीलाम किए जाएंगे।

जिलाधिकारी लोकेश एम ने बताया कि बकाए राशि का भुगतान न करने के कारण मिल की चल-अचल संपत्ति को नीलाम करने का निर्णय लिया गया है। आरसी पहले ही जारी की गई थी। कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।