Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ऊदादेवी व अवंतीबाई के नाम यूपी में अब पीएसी की महिला बटालियन, लखनऊ और बदायूं में होगी स्थापना

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 17 Mar 2021 09:18 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बढ़ाए थे। इसी कड़ी में उन्होंने पहली बार सूबे में पीएसी की महिला बटालियन के गठन की घोषणा भी की थी। लखनऊ गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की तीन महिला पुलिस बटालियन की स्थापना की जानी है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में ऊदादेवी व अवंतीबाई के नाम से पीएसी की महिला बटालियन बनाई जाएगी।

    लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में जल्द पीएसी महिला बटालियन वजूद में आ जाएंगी। लखनऊ में वीरांगना ऊदादेवी महिला पुलिस बटालियन तथा बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई महिला पुलिस बटालियन की स्थापना होगी। शासन ने इन बटालियन की स्थापना और नाम का आदेश जारी कर दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बढ़ाए थे। इसी कड़ी में उन्होंने पहली बार सूबे में पीएसी की महिला बटालियन के गठन की घोषणा भी की थी। पीएसी की यह बटालियन महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा था कि इससे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहतर माहौल बनेगा। लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की तीन महिला पुलिस बटालियन की स्थापना की जानी है।

    लोक संकल्प कल्याण पत्र 2017 के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा के तहत सूबे में पीएसी की तीन महिला बटालियन की स्थापना की जानी है। तीन महिला पुलिस बटालियनों की स्थापना और नामकरण के लिए पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। बताया गया कि गोरखपुर में महिला पुलिस बटालियन के लिए भूमि आवंटन का काम चल रहा है। जल्द यहां भी महिला पुलिस बटालियन की स्थापना व नामकरण का आदेश जारी होगा।

    पीएसी की एक महिला बटालियन में 1262 पदों पर तैनाती की जाएगी। इनमें एक सेनानायक, तीन उपसेनानायक, नौ सहायक सेनानायक के साथ ही एक शिविरपाल, 24 इंस्पेक्टर, 75 सब इंस्पेक्टर, 108 हेड कांस्टेबल व 842 कांस्टेबल के साथ सफाईकर्मी रसोइया आदि शामिल होंगे।