विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ से जेद्दा के लिए एक और सीधी विमान सेवा, FlyDeal ने भी शुरू की फ्लाइट; वाटर कैनन से स्वागत

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:41 PM (IST)

FlyDeal Flight To Jeddah: मदीना के जुड़ने से अब उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

सऊदी अरब की विमानन कंपनी फ्लाईएडील ने भी जेद्दा की सीधी विमान सेवा बुधवार से शुरू हो गई

सऊदी अरब की विमानन कंपनी फ्लाईएडील ने भी जेद्दा की सीधी विमान सेवा बुधवार से शुरू हो गई

HighLights

  1. पहली बार मदीना भी जुड़ गया लखनऊ

  2. पहली सेवा से लखनऊ पहुंचे यात्रियों का सम्मान

जागरण संवाददाता, लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी अरब की विमानन कंपनी फ्लाईएडील ने भी जेद्दा की सीधी विमान सेवा बुधवार से शुरू हो गई। पहली सेवा से लखनऊ पहुंचे यात्रियों का सम्मान किया गया। लखनऊ से जेद्दा जाने वाले यात्रियों को भी उपहार दिए गए।

यह विमान सेवा लखनऊ को मदीना और दम्माम के लिए भी अलग-अलग दिवसों में सेवाएं उपलब्ध कराएगा। विशेषकर मदीना जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का प्रबंधन अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड करता है।

लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक इस नई सेवा के शुरू होने से लखनऊ और खाड़ी देशों के बीच सीधे हवाई संपर्क में और भी मजबूती मिलेगी, जिससे उत्तर प्रदेश और सऊदी अरब के बीच हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।

नई उड़ान सेवा से व्यापारिक एवं पर्यटन यात्राओं और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे। यह सीधी हवाई सेवा भारत और सऊदी अरब के बीच पर्यटन, व्यापार एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करेगी।

लखनऊ एयरपोर्ट से पहले से ही जेद्दा और दम्माम के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। मदीना के जुड़ने से अब उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

ऐसे जुड़ेगी विमान सेवा

जेद्दा से लखनऊ के लिए विमान संख्या एफ 3- 1823 प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं रविवार को उड़ान भरेगा। इसी तरह लखनऊ से विमान संख्या एफ 3 -1824 भी प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं रविवार को जेद्दा रवान होगा। मदीना से विमान संख्या एफ3 -1827 प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना होगा।

इसी तरह लखनऊ से एफ 3 -1828 हर गुरुवार एवं शनिवार को मदीना रवाना हेागा। दम्माम से विमान संख्या एफ 3- 1825 मंगलवार एवं शुक्रवार को लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। वापसी में विमान संख्या एफ3 -1826 मंगलवार एवं शुक्रवार को दम्माम रवाना होगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी और काठमांडू के चार विमान लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम के कारण हुई लैंडिंग

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर फिर उतरा सऊदी एयरलाइंस का बोइंग 777, , नए पैरेलल टैक्सीवे से भरी उड़ान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।