वाराणसी और काठमांडू के चार विमान लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम के कारण हुई लैंडिंग
खराब मौसम के कारण वाराणसी और काठमांडू जा रहे चार विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इनमें इंडिगो, हिमालय एयरलाइंस ...और पढ़ें
-1793590253475_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
खराब मौसम के कारण चार विमान लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे।
वाराणसी और काठमांडू जाने वाले विमानों को डायवर्ट किया गया।
इंडिगो, हिमालय एयरलाइंस, फ्लाईदुबई के विमान इसमें शामिल थे।
जागरण संवाददाता , लखनऊ। वाराणसी और काठमांडू जा रहे चार विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसमें चीन का भी एक विमान शामिल है। इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई 6558 बेंगलुरु से वाराणसी जा रहा था।
यह विमान सोमवार सुबह 7:20 बजे लखनऊ उतरा। इसी तरह इंडिगो एयरलाइन का दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान 6ई 6246 सुबह 07:05 बजे, हिमालय एयरलाइंस का चीन के हांगझोऊ से काठमांडू जा रहा विमान संख्या एच 9226 सुबह 07:40 बजे और फ्लाईदुबई का दुबई से काठमांडू जा रहा विमाव एफजेड8399 लखनऊ उतरा है।