लखनऊ एयरपोर्ट पर फिर उतरा सऊदी एयरलाइंस का बोइंग 777, , नए पैरेलल टैक्सीवे से भरी उड़ान
सऊदी अरबिया एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान बुधवार देर रात 298 यात्रियों के साथ लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा। इस ...और पढ़ें
-1793217353467_m.webp)
HighLights
सऊदी एयरलाइंस बोइंग 777 लखनऊ एयरपोर्ट पर फिर उतरा।
विमान ने नए समानांतर टैक्सीवे का सफलतापूर्वक उपयोग किया।
जेद्दा से आया और 294 यात्रियों को लेकर वापस गया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान बोइंग 777 बुधवार देर रात एक बार फिर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। जेद्दा से 298 यात्रियों को लेकर उड़ान संख्या एसवी 892 रात 12:54 बजे कानपुर रोड की दिशा से रनवे पर पहुंची।
यही विमान वापसी में उड़ान संख्या एसवी 893 के जरिए 294 यात्रियों को लेकर जेद्दा रवाना हुआ। खास बात यह रही कि विमान ने मध्यरात्रि से शुरू हुए नए समानांतर टैक्सीवे का इस्तेमाल किया। इससे पहले मंगलवार रात को भी यह विमान पूरी क्षमता के साथ लखनऊ आया था, जिसमें 430 मुसाफिर सवार थे।
