Move to Jagran APP

सीतापुर में वृद्ध की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, पोते ने उखाड़ा चने का पेड़ तो खेत मालिक का चढ़ा पारा

उत्‍तर प्रदेश की सीतापुर जनपद में खेत माल‍िक ने एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। उसका अपराध इतना था क‍ि उसके पोते ने खेत से चने का पेड़ उखाड़ा था। खुद को बचाकर घर पहुंचे पौत्र ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2022 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2022 06:49 AM (IST)
सीतापुर में वृद्ध की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, पोते ने उखाड़ा चने का पेड़ तो खेत मालिक का चढ़ा पारा
बहराइच में खेत में चने का पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ है।

सीतापुर, संवादसूत्र। पोते ने खेत से चने का पेड़ उखाड़ा तो खेत मालिक ने दादा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खुद को बचाकर घर पहुंचे पौत्र ने जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवारजन खेत पहुंचे तो दादा मृत अवस्था में मिले। सूचना पुलिस को दी गई। मामला मोहरसा गांव का है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

loksabha election banner

मोहरसा के 50 वर्षीय कंधई पुत्र मंगूलाल बुधवार को अपने दो पोते धीरेंद्र व अभिषेक के साथ गांव के दक्षिण खेत में बकरी चराने गए थे। बकरी चराने के दौरान उनके पौत्रों ने ओझिया निवासी लालू के खेत में बोया चने का पेड़ उखाड़ लिया। बालकों को चने का पेड़ उखाड़ते देख पड़ोस खेत में मौजूद खेत मालिक लालू, अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। गाली-गलौज के बाद दादा कंधई की पिटाई कर दी। 

खेत मालिक व साथियों की पिटाई से दादा की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दादा को पिटता देख दोनाें पौत्र भागकर घर पहुंचे। परिवारजन को घटना की जानकारी दी। खबर मिली तो परिवार के अन्य सदस्य खेत पहुंचे तो कंधई मृत अवस्था में मिले। परिवारजन ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की और बयान दर्ज किए।

दादा को पीटने वाले सामने आए, तो पहचान लूंगा : मृतक कंधई के दोनों पौत्रों ने पुलिस व परिवारजन को बताया कि खेत मालिक के साथ मिलकर दादा को पीटने वाले अगर उनके सामने आते हैं तो वह पहचान लेंगे। उन्होंने बताया कि दादा को लाठी-डंडों से पीटकर मारा गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। गले के पास भी चोट का निशान मिला है। 

खेत में चने का पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच हो रही है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  - बृजेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष हरगांव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.