Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुराने लखनऊ को मिलेगा 200 करोड़ के दो पुलों का तोहफा, सीएम और रक्षामंत्री कल करेंगे लोकार्पण

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 19 Oct 2020 06:19 PM (IST)

    नाका हिंडोला और मीना बेकरी के दो पुलों का लोकार्पण हो जाएगा मिल जाएगी जाम से राहत सीएम योगी अपने आवास से और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से वीडियो क ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुराने लखनऊ को मिलेगा 200 करोड़ के दो पुलों का तोहफा, सीएम और रक्षामंत्री मंगलवार को करेंगे लोकार्पण।

    लखनऊ, जेएनएन। करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए दो पुलों की सौगात मंगलवार को पुराने लखनऊ के लाखों लाेगों को मिलेगी। जिससे उनका मुख्य शहर में आवागमन आसान हाे जाएगा। गुरु गोविदं सिंह मार्ग पर नाका हिंडोला होते हुए डीएवी कॉलेज और हैदरगंज से मीना बेकरी तक बनाए गए दो पुलों का लोकार्पण मंगलवार 20 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा। ये समारोह वर्चुअल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेतु निर्माण निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप गुप्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, पीडब्ल्यूडी के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। 

    गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर नाका हिंडोला में हुसैनगंज से डीएवी कॉलेज रोड पुल

    ये पुल 1527.88 मीटर लंबा ये पुल है। जिस पर करीब 131 करोड़ रुपए की लागत इस पुल पर आई है। इस पुल के जरिये गुरु गोविदं सिंह मार्ग, हुसैनगंज चौराहा, बांसमंडी, नाका, डीएवी से ऐशबाग जाने वाले लोगों को बहुत राहत मिलेगी। वे सीधे निर्बाध जा सकेंगे। ये थ्री लेन का फ्लाइओवर है।हैदरगंज से मीना बेकरी पुलइसकी लागत करीब 65 करोड़ रुपए है। जिसकी लंबाई 908.05 मीटर है। शहर का व्यवस्त मार्ग इस पुल से राहत पाएगा।बुलाकी अड‌्डा, राजाजीपुरम जैसे अहम इलाकों में जाम कम हो जाएगा। ये टू लेन का फ्लाइओवर है। 

    ढाई साल में पूरा हुआ ये काम

    लगभग ढाई साल के समय में ये काम पूरा हुआ है। इन पुलों की वजह से राजाजीपुरम, ऐशबाग, तालकटोरा और अन्य इलाकों से लोगों का मुख्य शहर में आना आसान हो जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा दीपावली तक हैदरगंज से नींबू पार्क तक पुल का भी लोकार्पण कर दिया जाएगा।नाका हिंडोला के व्यापारियों को दिवाकर त्रिपाठी ने आश्वासन दिया है कि पुल शुरू होने के बाद तत्काल सर्विस लेने का काम पूरा किया जाएगा। कुछ काम कल से ही शुरू हो जाएगा। कारोबारियों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।