यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पांच कालिदास में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किया ग्रह प्रवेश
शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपने पांच कालिदास स्थित सरकारी आवास में प्रवेश किया और करीब 15 मिनट रहने के बाद वापस वीवीआइपी गेस्ट हाऊस चले गये।

लखनऊ (जेएनएन)। गोरखपुर से आये पंडितों द्वारा तय किये गये शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपने पांच कालिदास स्थित सरकारी आवास में प्रवेश किया और करीब 15 मिनट रहने के बाद वापस वीवीआइपी गेस्ट हाऊस चले गये। योगी के साथ सरकारी अमला भी गया था लेकिन, बिना रुके ही वापस लौट गया। इसके पहले सुबह ही ब्राह्मणों ने पूजा पाठ और अनुष्ठान किया।
लोकभवन में अधिकारियो की बैठक के बाद योगी सीधे अपने सरकारी आवास गये। तीन बजकर 53 मिनट पर उन्होंने अपने सरकारी आवास में प्रवेश किया। योगी ने अंदर पहुंचकर गृह प्रवेश की परंपरा निभाई। चार बजकर सात मिनट पर उनका काफिला बाहर निकला। इस बीच उनके समर्थकों के अलावा कई जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंच गये थे।
सुबह ही हवन-पूजन
योगी के लिए सोमवार को ही गृह प्रवेश तय किया गया था। उनके जाने से पहले गोरक्षनाथ पीठ की देशी गायों के 11 लीटर दूध से हवन-पूजन और शुद्धिकरण किया गया। गोरखपुर से आये आचार्य रामानुज त्रिपाठी की अगुआई में आये पांच पंडितों ने हवन-पूजन कराया। यह टीम रविवार की रात में ही लखनऊ आ गयी थी। टीम के प्रवीर शास्त्री समेत कई ब्राह्मणों ने सुबह ही आवास पर स्वास्तिक का निशान बनाने के साथ ही शुभ लाभ और ओम लिखा।

इस दल ने 5 कालिदास मार्ग का गोरक्षमठ की देशी गायों से निकला 11 लीटर दूध से रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया।योगी आदित्यनाथ की गैर मौजूदगी में मंदिर का मैनेजमेंट देखने वाले द्वारिका तिवारी ने इसकी पुष्टि की। वैसे भी पूजा-पाठ आदित्यनाथ योगी के जीवन का अहम हिस्सा है।
गोरखपुर के मठ में भी उनके दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से ही होती थी। ऐसे में आदित्यनाथ के करीबियों का कहना है कि अगर शुरुआत पूजा-पाठ से होगी तो कल्याण सबका होगा। दिलचस्प बात यह है कि नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री आवास की पुरानी नेमप्लेट हटाकर नई नेमप्लेट बदल गई है। जिसमें योगी आदित्यनाथ की जगह आदित्यनाथ योगी, मुख्यमंत्री लिखा हुआ है।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके लिए पांच कालिदास मार्ग पर सरकारी आवास तो खाली हो गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक वहां प्रवेश नहीं किया है। माना जा रहा है दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे वह वहां प्रवेश करेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सन्यासी हैं।
शपथ लेने के बाद योगी वीवीआईपी गेस्ट हॉउस में रुके हैं। वहां भी उनसे मिलेने वालों का तांता लगा हुआ है। आवास शुद्धिकरण पूजा में उत्तर प्रदेश के नए सीएम भी शामिल होंगे उनके साथ में कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। शपथ लेने के बाद सीएम योगी का पहला कार्यदिवस है। वह आज सभी विभाग के सचिव तथा प्रमुख सचिव के साथ बैठक करेंगे।