विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी ने दी मंत्रियों को नसीहत, बोले-अनाप-शनाप बयान से रहें दूर

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 20 Mar 2017 09:53 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 02:57 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो मंत्रियों श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को यूपी सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है।

सीएम योगी ने दी मंत्रियों को नसीहत, बोले-अनाप-शनाप बयान से रहें दूर
सीएम योगी ने दी मंत्रियों को नसीहत, बोले-अनाप-शनाप बयान से रहें दूर

नई दिल्ली/ लखनऊ। अपने बयानों से अक्सर विवाद में आने वाले योगी आदित्यनाथ ने यूपी का सीएम बनते ही मंत्रियों को अनाप-शनाप बयान से दूर रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को दो टूक कहा है कि वह किसी भी दशा में मीडिया में या किसी कार्यक्रम में बयानबाजी नहीं करेंगे। ऐसा करने पर सरकार व संगठन की ओर से कार्रवाई का निर्णय भी लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो मंत्रियों श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को यूपी सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है। ये दोनों नेता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में मीडिया सेल के प्रभारी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट में लिये गए फैसलों का ब्योरा देने के लिए मंत्री श्रीकांत शर्मा व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को नामित किया गया है। अब ये लोग कैबिनेट बैठकों की नियमित जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

 इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ऐक्शन में आ गए हैं। रविवार को उन्होंने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य में सबका साथ, सबका विकास के अजेंडे के साथ काम करने का वादा दोहराया। योगी ने सभी मंत्रियों को 15 दिन के अंदर संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया है।

पढ़ेंः एक्शन में योगीः 15 दिन में संपत्ति घोषित करें मंत्री, 'सबका साथ-सबका विकास' नीति

विधायक प्रशिक्षित होंगे

सत्रहवीं विधानसभा के लिए निर्वाचित भाजपा गठबंधन के सभी 325 विधायकों को संसदीय आचरण के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। प्रशिक्षण की तिथियां जल्द घोषित होगी। इसमें संसदीय कार्य के विशेषज्ञ व केंद्रीय नेता भी हिस्सा लेंगे। मंत्री सिद्धार्थनाथ ने बताया कि मंत्रियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे संगठन के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें। मंत्री गठबंधन के सभी 325 विधायकों के क्षेत्रों में नियमित जाएंगे। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे। विपक्षी विधायकों के यहां नहीं जाएंगे क्या? इस पर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता की है। सभी क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।