UP Tourism: ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यूपी में ओडीओडी योजना, 56 टूरिस्ट स्थलों की बदलेगी किस्मत
यूपी सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 56 टूरिस्ट स्थलों का चयन किया है। ओडीओडी योजना के तहत इन टूरिस्ट स्थलों की सूरत बदले की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार इको टूरिज्म बोर्ड का गठन कर इनका सुंदरी करण करने की तैयारी में हैं।
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। UP Tourism यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ईको टूरिज्म (Eco Tourism) को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट-वन डेस्टिनेशन (ओडीओडी) योजना शुरू की है।
यूपी के 56 जिलों में ईको टूरिज्म बढ़ावा देगी योगी सरकार
- प्रदेश सरकार इसके तहत अब तक 56 जिलों में ईको टूरिस्ट स्थल का चयन हो चुका है।
- सरकार ने प्रत्येक जिले में ऐसे स्थलों का चयन किया है जो प्राकृतिक सुरम्यता से परिपूर्ण हैं।
- जल्द ही यह ईको पर्यटन के मानचित्र पर दिखाई देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग ने प्रदेश के हर जिले में ईको टूरिज्म (Eco Tourism) की संभावनाओं को साकार कर रहा है।
ईको टूरिस्ट स्थल पर्यटकों को लुभाएंगे
- यह स्थल पर्यटकों (Tourist) को लुभाएंगे। सरकार ने अपना ध्यान हर जिले की विशिष्टताओं को उभारने के साथ ही रोजगार (Employment) व आय के साधन बढ़ाने पर केंद्रित किया है।
- इसी के तहत ओडीओपी की तर्ज पर ओडीओडी (ODOD) शुरू करने का निर्णय लिया है।
- हर जिले का स्थान विशेष प्राकृतिक, पर्यावरणीय एवं वन्य पर्यटन (Wild Tourism) के लिहाज से बहुत अच्छा है।
टूरिस्ट स्थलों पर योगी सरकार करेगी बुनियादी इंतजाम
- सरकार का मानना है कि इन स्थलों को आपस में जोड़ने पर यह पिकनिक स्पाट के रूप में पर्यटकों ((Tourist)) को लुभा सकते हैं।
- प्रदेश सरकार इसके लिए ईको टूरिज्म बोर्ड (Eco Tourism) भी बनाने जा रही है।
- यूपी के जिन 56 टूरिस्ट स्थलों का चयन हुआ है वहां बुनियादी सुविधाएं जैसे रेस्ट रूम, सड़क, बिजली, पानी, शौचालय के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम और बेहतर किए जाएंगे।
किस जिले में किस स्थल का हुआ है चयन
- लखीमपुर खीरी- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
- चंदौली- चन्द्रप्रभा वन्य जीव विहार
- बहराइच- कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार
- चित्रकूट- रानीपुर वन्य जीव विहार
- ललितपुर- महावीर स्वामी वन्य जीव विहार
- आगरा- सूरसरोवर पक्षी विहार
- मीरजापुर-कैमूर वन्य जीव विहार
- मेरठ- हस्तिनापुर वन्य जीव विहार
- बिजनौर- अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
- बलरामपुर-सोहेलवा वन्य जीव विहार
- वाराणसी- कछुआ प्रजनन केन्द्र
- पीलीभीत-पीलीभीत टाइगर रिजर्व
- उन्नाव- नवाबगंज पक्षी विहार
- रायबरेली- समसपुर पक्षी विहार
- कन्नौज- लाखबहोसी पक्षी विहार
- हरदोई- सांडी पक्षी विहार
- संतकबीरनगर- बखीरा पक्षी विहार
- गौतमबुद्ध नगर- ओखला पक्षी विहार
- मैनपुरी- समान पक्षी विहार
- गोंडा- पार्वती अरगा पक्षी विहार
- महोबा- विजय सागर पक्षी विहार
- एटा- पटना पक्षी विहार
- प्रतापगढ़- डा. भीमराव आंबेडकर पक्षी विहार
- अलीगढ़- शेखा झील अलीगढ़
- लखनऊ- लखनऊ प्राणि उद्यान
- कानपुर- कानपुर प्राणि उद्यान
- गोरखपुर- गोरखपुर प्राणि उद्यान
- इटावा- लायन सफारी इटावा
- बरेली- मिनी जू इज्जत नगर
- अम्बेडकरनगर- दखन झील
- आजमगढ़- बढेला ताल
- औरैया- खानपुर वन ब्लाक
- कानपुर देहात- मगही झील
- कौशाम्बी- अलवारा वेटलैंड
- जौनपुर- शाहगंज वेटलैंड (घूमर ताल)
- फतेहपुर- अखनई झील
- फर्रूखाबाद- कुठिला झील
- अयोध्या- समदा झील
- देवरिया- सिंधुवा
- तालबांदा- दियाबानी मंदिर पैलानी
- बाराबंकी- भगहर वेटलैंड
- भदोही- समधा
- तालमथुरा- जोधपुर ताल
- सहारनपुर- एलिफेंट रिजर्व
- सिद्धार्थनगर- मझौली सागर
- सीतापुर- अज्जैपुर झील
- सोनभद्र- कैमूर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
- अमेठी- कांदूनाला वन ब्लाक
- हमीरपुर- मौदहा बांध
- हाथरस- नगला शेखा वेटलैंड
- बस्ती- संत रविदास वन विहार
- मऊ- वन देवी मंदिर
- शाहजहांपुर- नगर निगम बायोडायवर्सिटी पार्क
- कासगंज- चन्दनपुर घटियारी बायोडायवर्सिटी पार्क
- प्रयागराज- चांद खम्हरिया कृष्ण मृग संरक्षण क्षेत्र
- बलिया- जय प्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहाताल)
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। उसमें घोषणा थी कि हर जिले में पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का गठन किया जाएगा। अब इस दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। परिषद के गठन के लिए नियमावली का प्रारूप बना लिया गया है, जिसे पर्यठन मंत्री जयवीर सिंंह ने स्वीकृति दे दी है।
मंत्री जयवीर सिंंह ने बताया कि परिषद द्वारा जिले में पर्यटन का वातावरण तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी। पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्राथमिकता से कार्ययोजना बनाएगी। वित्तीय व्यवस्था के लिए परियोजनाओं और कार्यक्रमों का प्रस्ताव परिषद द्वारा ही निदेशालय को भेजा जाएगा। प्रत्येक विकास भवन या कलक्ट्रेट में परिषद के कर्मी के लिए एक कमरा भी आवंटित किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।