Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CoronaVirus : घबराएं नहीं, जुकाम-बुखार को भाप और गरारा से दें मात

    CoronaVirus केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिनव सोनकर ने पाठकों की सेहत से जुड़े सवालों के दिए जवाब।

    By Divyansh RastogiEdited By: Updated: Sun, 24 May 2020 02:21 PM (IST)
    CoronaVirus : घबराएं नहीं, जुकाम-बुखार को भाप और गरारा से दें मात

    लखनऊ, जेएनएन। CoronaVirus : लोगों में बुखार, खासी, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत इन दिनों ज्यादा आ रही है। इसका मतलब यह हरगिज नहीं कि आपको कोरोना हो गया। वायरल फ्लू का दौर चल रहा है। वहीं, वातावरण में परागकणों की मौजूदगी है। ऐसे में एलर्जी के मरीजों की समस्या बढ़ रही है। रोजाना भाप लें और नियमित गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। समस्या से छुटाकरा मिलेगा। वहीं, कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति व वस्तु के संपर्क में आएं हैं, तो सतर्कता अवश्य बरतें। दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं। शनिवार को केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिवन सोनकर ने पाठकों के वाट्सएप नंबर पर आए सवालों के जबाव दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Q : कुछ दिनों से सांस फूल रही है। कोरोना तो नहीं हो हो गया है। (पूनम, अयोध्या)

    A : सांस फूलने के कई कारण हैं। इसमें एनीमिया, हृदय रोग व फेफड़ों में संक्रमण है। एक बार डॉक्टर को दिखाकर जांच करा लें।

    Q: साइनस की समस्या है। क्या निदान हो सकता है। (प्रियांशु, रायबरेली)

    A: साइनस का इलाज मुमकिन हैं। एक बार ईएनटी के डॉक्टर को दिखा लें। सर्जरी या दवा से इलाज होगा, यह चेकअप कर फैसला लेंगे।

    Q: कई दिन से खांसी-जुकाम है। बुखार नहीं है, यह कोरोना है क्या। (नीश, हरदोई)

    A: रोजाना भाप लें। नमक डालकर गुनगुने पानी से गरारा करें। किसी संक्रमित व्यक्ति, वस्तु के संपर्क में नहीं आएं हैं, तो कोरोना को लेकर न घबराएं। सात दिन में राहत न मिलने पर डॉक्टर को दिखा लें।

    Q: चार दिन से खांसी आ रही है। कफ भी है। कोरोना तो नहीं है। (मालती, पीलीभीत)

    A: एलर्जी व फेफड़े में इंफेक्शन हो सकता है। एक बार चेस्ट फिजीशियन को दिखा लें।

    Q: तीन दिन से दस्त आ रहे हैं। कमजोरी लग रही है, क्या करें। (राजीव, हरदोई)

    A: सुपाच्य भोजन करें। नींबू, चीनी-नमक का घोल बनाकर पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। राहत न मिलने पर डॉक्टर को दिखाएं।

    Q: 20 दिनों से गले में खराश है। सुबह नाक बंद हो जाती है, क्या हो सकता है। (शशि-सीतापुर)

    A : एलर्जिक राइनाइ टिस की समस्या है। भाप लें और गरारा करें। राहत मिल जाएगी।

    Q: फल-सब्जी को विसंक्रमित करने का क्या तरीका है। (शिवानी, लखीमपुर)

    A: गर्म पानी में थोड़ी देर डालकर फल-सब्जी निकाल लें। इसके बाद रनिंग वाटर में धुल दें। हाथ साफ कर इनका उपयोग करें।

    Q: पेट अक्सर खराब रहता है। कुछ खाता हूं, हजम नहीं होता है। (शिवांस-सीतापुर)

    A: साफ-सफाई का ध्यान रखें। खानपान से लेकर घर व शारीरिक स्वच्छता के नियमों का पालन करें। ताजा व सुपाच्य भोजन करें।

    Q: क्या घर में भी मास्क लगाना अनिवार्य है। (सुभ्रा, हरदोई)

    A: यदि सर्दी-जुकाम है तो घर में मास्क लगाएं। खुद को आइसोलेट कर लें, ताकि संक्रमण दूसरे में न फैलें। सामान्य स्थिति में घर में मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।

    Q: सात दिन से खांसी आ रही है, चेस्ट पेन की भी समस्या हो रही है। (राजेंद्र -बाराबंकी)

    A: स्मोकिंग नहीं करते हैं। सांस रोग भी नहीं रहे हैं। ऐसे में भाप लें, ठीक हो जाएंगे।

    Q: सुबह जुकाम रहता है, दिनभर समस्या ठीक रहती है। क्या हो सकता है। (नीरज, लखनऊ)

    A: एलर्जी राइनाइिटस की समस्या है। नेजल हाईजीन मेटनेट रखें। भाप लें, राहत मिल जाएगी।

    Q: तेज बुखार है। शरीर में दर्द हो रहा है, क्या करें। (मोहित,रायबरेली)

    A: वायरल फ्लू है। पैरासीटामाल का सेवन करें। चार दिन में कम न हो तो ब्लड टेस्ट कराकर डॉक्टर को दिखा लें।

    Q: हाथ-पैर में ऐंठन होती है। झनझनाहट महसूस होती है, क्या हो सकता है। (बृजेश, लखनऊ)

    A: विटामिन-डी व ब्लड शुगर का टेस्ट करा लें। इसके बाद डॉक्टर को दिखाकर दवा लें।

    Q: शुगर का रोगी हूं। शरीर कमजोर हो रहा है। दवा से राहत नहीं मिल रही है।( कुलदीप शर्मा-हरदोई)

    A: शुगर का टेस्ट दोबारा कराएं। नियमित दवा लें। शुगर नियंत्रित रहेगी तो राहत मिल जाएगी।

    Q : 15 दिनों से खांसी-जुकाम है। रिपोर्ट सामान्य है, क्या करें। (विभा-लखनऊ)

    A: रिपोर्ट सामान्य है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भाप और गरारा करें, राहत िमल जाएगी।

    Q: कान में दर्द हो रहा है। इसके लिए क्या करूं। सुझाव प्रदान करें। (सुनीता, लखनऊ) 

    A: कान में संक्रमण हो सकता है। पानी जाने से बचाएं। ईएनटी के डॉक्टर को दिखाकर इलाज कराएं।

    Q: 75 वर्ष के बाबा हैं। रोज प्रणायाम करते हैं। क्या कोई कोरोना में भी लाभ होगा। (स्वास्तिक, हरदोई)

    A: व्यायाम-योग शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है। रोग प्र ितरोधक क्षमता दुरुस्त रहने से बीमारी शरीर में कम हावी हो पाती हैं।