Updated: Tue, 03 Dec 2024 08:08 AM (IST)
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दियां (दिसंबर 2024 से फरवरी 2025) भी सामान्य से गर्म और अपेक्षाकृत कम ठंडी हो सकती हैं। यानी सर्दियों का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इस साल मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अक्टूबर के बाद नवंबर भी सामान्य से अधिक गर्म रहा। उत्तर-पश्चिम भारत, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है, ने नवंबर का औसत तापमान पिछले 124 वर्षों में दूसरा सबसे अधिक दर्ज किया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सर्दियां (दिसंबर 2024 से फरवरी 2025) भी सामान्य से गर्म और अपेक्षाकृत कम ठंडी हो सकती हैं। यानी सर्दियों का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में यह सामान्य या उससे कम हो सकता है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में शीत लहर की घटनाएं सामान्य से कम होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में अधिकतम तापमान का औसत 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान का औसत 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। महीने के दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री तक पहुंच गया। उधर, दिसंबर की शुरुआत में लखनऊ में दो दिसंबर को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज कैसा रहेगा मौसम?
तीन दिसंबर को भी तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिसंबर में देश के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से दक्षिण भारत और पूर्वी क्षेत्रों में, सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शीत लहर की घटनाओं में कमी और अधिक वर्षा किसानों के लिए नए अवसर और चुनौतियां ला सकती हैं। सर्दियों का यह असामान्य मिजाज देश के मौसम के पैटर्न में बदलाव का संकेत हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।