NIRF Ranking 2025: शिक्षा के शिखर को छूने को तैयार यूपी, लेकिन सुधार की राह अभी लंबी
एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के संस्थानों ने अच्छा प्रदर्शन किया है कई शीर्ष 100 में शामिल हैं। बीएचयू और एएमयू विश्वविद्यालयों में आगे रहे पर कॉलेजों का प्रदर्शन कमजोर रहा। आईआईटी कानपुर और आईआईएम लखनऊ जैसे संस्थानों ने भी अच्छा स्थान प्राप्त किया। यह रैंकिंग शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थानों की पहचान को दर्शाती है।

विवेक राव, लखनऊ। देशभर में उच्च शिक्षा संस्थानों की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ-2025) उत्तर प्रदेश ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कुल मिलाकर कई श्रेणियों में यूपी के संस्थान टाप 100 और टाप 50 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
हालांकि, कुछ श्रेणी में प्रदेश के संस्थान पीछे रहे हैं, जैसे कि टाप 100 कॉलेजों की सूची में उत्तर प्रदेश का एक भी कॉलेज शामिल नहीं हो पाया। राज्य विश्वविद्यालयों को भी अभी सुधार करने की जरूरत है।
जारी रैंकिंग में स्किल यूनिवर्सिटी श्रेणी में भी प्रदेश का कोई संस्थान टाप तीन में नहीं पहुंच पाया। निजी विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों में भले ही कुछ नाम उभरे हों, लेकिन कई सरकारी विश्वविद्यालय और कॉलेज अब भी पिछड़ेपन की जद में हैं।
वहीं, यूपी की राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी, प्रयागराज को टाप तीन ओपन यूनिवर्सिटी में स्थान मिला है। एनआइआरएफ रैंकिंग को शिक्षा जगत में एक तरह का राष्ट्रीय स्कोरकार्ड माना जाता है। छात्रों के लिए यह तय करना आसान होता है कि किस संस्थान में पढ़ाई करने पर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर रिसर्च माहौल और प्लेसमेंट मिलेगा।
संस्थानों के लिए यह रैंकिंग एक आईना है, जिससे वे अपनी कमजोरियों और ताकतों को समझकर सुधार कर सकते हैं। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह रैंकिंग भारत के शिक्षा संस्थानों की साख और पहचान बढ़ाती है।
प्रदेश की बड़ी उपलब्धियां
- ओवरआल रैंकिंग में आइआइी कानपुर (5वां स्थान) और बीएचयू (10वां स्थान) ने प्रदेश का मान बढ़ाया।
- विश्वविद्यालय श्रेणी में बीएचयू (6वां) और एएमयू अलीगढ़ (10वां) टाप 10 में शामिल रहे।
- प्रबंधन संस्थानों में आइआइएम लखनऊ (5वां स्थान) ने चमक बिखेरी।
- मेडिकल शिक्षा में एसजीपीजीआइ लखनऊ (5वां), बीएचयू (6वां) और केजीएमयू लखनऊ (8वां) टाप 10 में पहुंचे।
- कृषि शिक्षा क्षेत्र में बीएचयू (4वां स्थान) और इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली (5वां स्थान) ने प्रदेश को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
देश में प्रदेश के संस्थानों की स्थिति (श्रेणीवार):
ओवरऑल टॉप 100 रैंक में:
रैंक | संस्थान |
5 | आइआइटी कानपुर |
10 | बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) |
19 | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) |
31 | आइआइटी-बीएचयू वाराणसी |
37 | एमिटी यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्धनगर |
69 | बीबीएयू, लखनऊ |
83 | केजीएमयू लखनऊ |
85 | शिव नाडर यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्धनगर |
99 | एमएमएमयूटी गोरखपुर |
विश्वविद्यालय टॉप 100 में:
रैंक | संस्थान |
6 | बीएचयू |
10 | एएमयू |
22 | एमिटी यूनिवर्सिटी गौतमबुद्धनगर |
33 | बीबीएयू, लखनऊ |
50 | केजीएमयू, लखनऊ |
57 | शिव नाडर यूनिवर्सिटी गौतमबुद्धनगर |
68 | एमएमएमयूटी गोरखपुर |
87 | शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा |
98 | लखनऊ विश्वविद्यालय |
प्रबंधन टॉप 100 में:
रैंक | संस्थान |
5 | आइआइएम लखनऊ |
27 | आइआइटी कानपुर |
30 | आइएमटी गाजियाबाद |
41 | जयपुरिया इंस्टिट्यूट, नोएडा |
49 | एमिटी यूनिवर्सिटी |
60 | बीएचयू |
61 | बीआइएमटीईसीएच ग्रेटर नोएडा |
67 | जयपुरिया इंस्टीट्यूट, लखनऊ |
69 | एएमयू अलीगढ़ |
79 | बीबीएयू लखनऊ |
100 | लखनऊ विश्वविद्यालय |
टॉप- 50 राज्य विश्वविद्यालयों में:
रैंक | संस्थान |
23 | मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर |
27 | लखनऊ विश्वविद्यालय |
29 | किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ |
41 | चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ |
टॉप 40 आर्किटेक्ट एंड प्लानिंग:
रैंक | संस्थान |
26 | एएमयू अलीगढ़ |
39 | एकेटीयू लखनऊ |
टॉप-40 विधि:
रैंक | संस्थान |
9 | एएमयू अलीगढ़ |
12 | बीबीएयू लखनऊ |
21 | डा. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ |
29 | लखनऊ विश्वविद्यालय |
36 | गलगोटिया यूनिवर्सिटी गौतमबुद्धनगर |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।