विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, नियमित भर्ती के लिए केंद्र ने राज्य सरकार को दिया निर्देश

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:03 PM (IST)

केंद्र सरकार ने राज्यों को एनएचएम संविदा कर्मचारियों को नियमित भर्ती में वरीयता देने का निर्देश दिया है। इससे एकीकृत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. संविदा कर्मचारियों को नियमित भर्ती में मिलेगी वरीयता।

  2. केंद्र ने राज्यों को एकीकृत कैडर बनाने का निर्देश दिया।

  3. स्वास्थ्य केंद्रों की जरूरत के अनुसार होगी कर्मचारियों की तैनाती।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में वर्षों से संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए नियमित सेवा का रास्ता खुल सकता है। केंद्र सरकार ने राज्यों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों की जरूरत के आधार पर नियमित कैडर के पद सृजित कर भर्ती करने का निर्देश दिया है, जिसमें पहले से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को वरीयता (वेटेज) देने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, इस बदलाव के साथ एनएचएम के स्वीकृत पदों में कटौती की संभावना भी है।

खत्म होगी अलग-अलग कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक ने राज्यों को पत्र भेजकर नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत टीबी, मलेरिया, मातृ स्वास्थ्य, पोषण सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए एक ही पदनाम पर अलग-अलग कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था खत्म की जाएगी।

इसके स्थान पर स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों की वास्तविक जरूरत के अनुसार एकीकृत कैडर तैयार किया जाएगा। मसलन, अभी टीबी और मलेरिया कार्यक्रमों के तहत अलग-अलग तैनात लैब टेक्नीशियन को सामान्य लैब टेक्नीशियन कैडर का हिस्सा बनाया जाएगा।

इसी तरह स्टाफ नर्स सहित अन्य पदों पर भी कार्यक्रम आधारित तैनाती के बजाय एकीकृत व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे कर्मचारियों की सेवाओं का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा।

जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों की तैनाती

मंत्रालय का मानना है कि एक ही पदनाम के कर्मचारियों को अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जोड़कर रखने के कारण उनकी सेवाओं का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। एकीकृत कैडर बनने से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों की तैनाती की जा सकेगी।

साथ ही नियमित कैडर के पद सृजित होने पर भर्ती का अवसर भी मिलेगा। इसमें पहले से एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वेटेज देने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर, जिन पदों की वास्तविक जरूरत नहीं होगी, उन्हें समाप्त करना होगा।

यह भी पढ़ें- एंबुलेंस बनी लेबर रूम, रास्ते में गूंजी बेटी की किलकारी; कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव

यह भी पढ़ें- CCSU के गर्ल्स हाॅस्टल के पास कर्मचारियों की 'शराब पार्टी' का VIDEO वायरल, कैंपस में लगे हैं ‘No Smoking’ के बोर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।