Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनाथ सिंह के नाम से आम की नई प्रजाति, पद्मश्री कलीम उल्लाह ने किया नामकरण

    Updated: Thu, 29 May 2025 05:48 AM (IST)

    मलिहाबाद में आम की 300 से अधिक प्रजातियां विकसित करने वाले पद्मश्री हाजी कलीम उल्लाह खान ने इस वर्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर आम की नई प्रजाति का नामकरण किया है। वह कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के कारण उन्होंने आम का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला किया है। आम लगभग 10 इंच लंबा और 700 ग्राम वजनी है।

    Hero Image
    राजनाथ सिंह के नाम से आम की नई प्रजाति, पद्मश्री कलीम उल्लाह ने किया नामकरण (फोटो- जागरण)

     जागरण, संवाददाता लखनऊ। मलिहाबाद में आम की 300 से अधिक प्रजातियां विकसित करने वाले पद्मश्री हाजी कलीम उल्लाह खान ने इस वर्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर आम की नई प्रजाति का नामकरण किया है।

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के कारण दिया नाम

    वह कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के कारण उन्होंने आम का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला किया है। यह विशेष आम लगभग 10 इंच लंबा और 700 ग्राम वजनी है। वह कहते हैं कि अभी इसका वजन और बढ़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें अपने बाग में लगे पौधे पर बाकायदा राजनाथ सिंह के नाम की पट्टिका लगाई है। वह कहते हैं कि जैसे राजनाथ सिंह की कद काठी लंबी-चौड़ी है, वैसे ही आम भी बड़े आकार का है। यह प्रजाति सात-आठ साल में तैयार हुई है। अब तक इसमें कोई फल नहीं आया। इस साल पहली बार इसमें फल आए हैं।

    कलीमुल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने यह नामकरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सम्मान में किया है, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध में 'ऑपरेशन सिंदूर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका मानना है कि यह आम पकने पर बेहद स्वादिष्ट होगा ठीक उसी तरह जैसे रक्षा मंत्री ने देश की रक्षा में मिठास घोली है।

    कई हस्तियों के नाम पर अपने बाग के आम के नाम रखे

    कलीमुल्लाह खान ने पहले भी कई हस्तियों के नाम पर अपने बाग के आम के नाम रखे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर भी एक आम की प्रजाति का नाम रखा गया, लेकिन उनका कहना था कि अमित शाह की शख़्सियत के वज़न के बराबर वो आम प्रभावी नहीं था इसलिए वो एक बार फिर से कोशिश में लगेंगे।

    पिछले 60 साल में उन्होंने अपने बाग में आम की 300 से अधिक प्रजातियां उगाई हैं। आम का पेड़ तो देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।