उत्तर प्रदेश के पांच एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई स्पीड लिमिट, 15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों को रोकने के लिए नई गति सीमा लागू की गई है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।
HighLights
पांच यूपी एक्सप्रेसवे पर नई गति सीमा लागू।
कोहरे और ठंड के कारण सड़क हादसों पर अंकुश।
यह व्यवस्था 15 फरवरी 2027 तक रहेगी प्रभावी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कोहरे और ठंड के मौसम में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी गई है।
यातायात निदेशालय ने यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने वाहन चालकों से संशोधित गति सीमा का पालन करने की अपील की है। यह व्यवस्था इस वर्ष 15 नवंबर से लागू कर दिया गया है। जो कि 15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।
इसके तहत सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेसवे पर कार अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगी।
यात्री बसों की गति सीमा 60 और मालवाहक वाहनों (ट्रक-ट्रेलर) की 50 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। यातायात निदेशालय ने चेताया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बेकरी उत्पादों में मिलावट-भ्रामक दावों पर होगी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की सख्ती
यह भी पढ़ें- ‘विकसित UP 2047’: दुनिया के टॉप-100 शहरों की लिस्ट में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के तीन शहर, लखनऊ बनेगा मॉडल महानगर