यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Automated Testing Stations: लखनऊ-आगरा और कानपुर नगर में नए एटीएस को मंजूरी, यूपी में 14 हुई संख्या
उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ आगरा कानपुर नगर और मिर्जापुर में नए ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ समेत चार शहरों में नए एटीएस स्वीकृत |
- प्रदेश में कुल 14 एटीएस हुए स्थापित |
- स्वचालित परीक्षण से त्रुटि की आशंका कम |
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में सड़क सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रदूषण नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) नेटवर्क का त्वरित विस्तार किया जा रहा है। अब लखनऊ, आगरा, कानपुर नगर व मीरजापुर में नए एटीएस को स्वीकृति दी गई है। जिसके बाद राज्य में कुल 14 एटीएस हो गए हैं।
परिवहन विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत इन चार नए एटीएस को अंतिम पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। इनमें एकेआरएस एटीएस लखनऊ, शार्प एन इंडिया आगरा और एयर सेल्स कारपोरेशन कानपुर नगर और ममता हाईजीन पोडक्ट्स मीरजापुर शामिल हैं।
इनको मिलाकर अब फिरोजाबाद, बिजनौर, झांसी, मुरादाबाद, कानपुर देहात, वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद, फतेहपुर, रामपुर, लखनऊ, आगरा, कानपुर नगर और मीरजापुर में स्वचालित वाहन फिटनेस की सुविधा उपलब्ध हो गई है। एसओपी के अनुसार किसी भी जिले में अधिकतम तीन एटीएस स्थापित किए जा सकते हैं।
एटीएस के माध्यम से वाहन फिटनेस परीक्षण पूरी तरह स्वचालित, कैमरा-सक्षम, एल्गोरिदम-आधारित और डेटा-लाग्ड होता है। इससे मानवीय त्रुटि की आशंका कम होती है। पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ती है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि एटीएस नेटवर्क का विस्तार सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एसओपी के पालन के साथ एटीएस कवरेज का विस्तार किया जा रहा है।
