सैफई के विकास में नेताजी का बड़ा योगदान : अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इटावा के सैफई में हुए तथा हो रहे सभी विकास कार्यों में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की भूमिका को बहुत बड़ा मानते हैं। अखिलेश यादव ने आज सैफई में इटावा और सैफई को 800 करोड़ की योजनाओ का तोहफा दिया। उन्होंने आठ योजना का शिलान्यास और चार
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इटावा के सैफई में हुए तथा हो रहे सभी विकास कार्यों में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की भूमिका को बहुत बड़ा मानते हैं। अखिलेश यादव ने आज सैफई में इटावा और सैफई को 800 करोड़ की योजनाओ का तोहफा दिया। उन्होंने आठ योजना का शिलान्यास और चार योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री कल रात ही सैफई पहुंच गये थे।
मुख्यमंत्री ने सैफई महोत्सव पंडाल में लोकापर्ण तथा शिलान्यास के बाद कहा कि सैफई तथा इटावा के विकास में नेताजी की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अब कई राज्य की सरकारें हमारे विकास मॉडल की नकल कर रही हैं। हमने सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश के विकास पर काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। सैफई में जनता के विकास के लिए काम हुए हैं। अब सैफई में यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। नेताजी ने अस्पताल बनवाया है। जिसको और बड़ा स्वरूप दिया जा रहा है। सैफई में बड़ी संस्थाओं का निर्माण हुआ है।
मुख्यमंत्री ने आज इटावा के महोली के फूलपुर में कारागार तथा फ्रेंडस कॉलोनी में थाना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इटावा के बकेवर में 50 बेड के अस्पताल बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने इटावा में निरीक्षण गृह में सभागार व डॉरमेट्री का लोकार्पण किया। उन्होंने महोली के फूलपुर में जिला कारागार तथा सैफई में अभिनव विद्यालय का शिलान्यास किया। इसके साथ बस स्टैंड का विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण होगा। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में मेडिकल कॉलेज में तीन सौ बेड हॉस्टल का शिलान्यास करने के साथ ही 500 बेड सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में प्रशासनिक भवन तथा पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय में आवासीय व अनावासीय भवनों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इटावा में आधुनिक जेल का निर्माण हो रहा है। हमने कैंसर के इलाज के लिए हमने व्यवस्था की है। लखनऊ में कैंसर अस्पताल के लिए जमीन दी है। जिसपर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इटावा के साथ अब आजमगढ़ में भी विकास हो रहा है।ï
अखिलेश का बर्लिन दौरा रद
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जर्मनी की प्रस्तावित यात्रा रद कर दी है।वह छह मार्च को होली पर अपने पैतृक गांव सैफई के लोगों के बीच रहना चाहते हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य भी खराब है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का बर्लिन दौरा चार से आठ मार्च प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री को बर्लिन में इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्स (आईटीबी) में भाग लेना था। इस सिलसिले में मुख्य सचिव आलोक रंजन दो मार्च सुबह बर्लिन रवाना हो गए थे। विश्व के सबसे बड़े पर्यटन मेले में भाग लेने के लिए पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह व पर्यटन सचिव अमृत अभिजात भी बर्लिन गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से इस कार्यक्रम के लिए प्रारंभिक सहमति के बाद उनका बर्लिन दौरा तय था लेकिन छह मार्च को होली के कारण बर्लिन दौरा रद कर दिया गया। इसी बीच चार मार्च को उनके पिता मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ गया। वह अस्पताल में भर्ती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।