Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neha Singh Rathore: जानिए कौन हैं हिमांशु जिनसे 'यूपी और बिहार में का बा...' फेम नेहा सिंह राठौर ने रचाई शादी

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 06:53 PM (IST)

    Neha Singh Rathore यूपी व बिहार विधानसभा के चुनाव में सरकार पर सवाल उठाने वाली लोक गायिका नेहा राठौर सात फेरों के बंधन में बंध गईं। यूपी के अंबेडकरनगर जिले के निवासी हिमांशु सिंह के साथ उन्होंने लखनऊ में अपनी शादी की रस्मों को पूरा किया।

    Hero Image
    Neha Singh Rathore: यूपी के अंबेडकरनगर की बहू बनीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर।

    लखनऊ, जेएनएन। 'यूपी में का बा...' गीत गाकर धूम मचाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर की बहू बन गई हैं। 21 जून को लखनऊ के नीलांशा थीम पार्क में अंबेडकरनगर जिले के महरुआ के हीड़ी पकड़िया गांव के हिमांशु सिंह से शादी रचाई। हिमांशु और नेहा आज शुक्रवार को अंबेडकरनगर आएंगे। लोक गायिका नेहा ने अपने गीत से विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीर चलाए थे। उन्होंने गाने के जरिए यूपी में व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार प्रांत के कैमूर जिले के जलदहां गांव की नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी में कोरोना पर जागरूकता का गीत गाया था। स्नातक की पढ़ाई कानपुर विश्वविद्यालय से की। हिमांशु सिंह व नेहा की मुलाकात 2019 में दिल्ली शहर के एक पार्क में हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। यह शादी 2021 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमण से हिमांशु की मां ऊषा सिंह की मौत हो गई। इससे शादी टल गई।

    हिमांशु के पिता सूर्यकांत सिंह अकबरपुर में रहते हैं और इंद्रलोक कालोनी में पेंट की दुकान चलाते हैं। अन्य परिवारजन गांव में रहते हैं। छोटी बहन शिखा सिंह हैदराबाद में पीएचडी कर रही है। हिमांशु ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अंबेडकरनगर से की। इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गए थे। 2018 से वह दिल्ली में कोचिंग से जुड़े हैं। स्वतंत्र लेखक व दृष्टि कोचिंग पत्रिका के उप संपादक भी हैं।

    नेहा सिंह राठौर और हिमांशु सिंह की शादी के बाद महरुआ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दोनों की शादी लोगों की जुबान पर है। पूर्व प्रधान रमेश सिंह, डा. विकास, राजदेव, राजू सिंह, राम प्रसाद यादव आदि ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया है। नेहा सिंह राठौर व हिमांशु सिंह 24 जून को अंबेडकरनगर आएंगे। हिमांशु ने बताया कि अकबरपुर स्थित साईं प्लाजा होटल में बहूभोज का आयोजन किया गया है। इसमें परिवार के सभी लोग उपस्थित रहेंगे।