विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: नवनीत सहगल सहित दो IAS अधिकारी हुए र‍िटायर, तीन आईपीएस अधिकारियों की भी सेवाएं हुईं पूरी

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Mon, 31 Jul 2023 11:57 PM (IST)

आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल सेवानिवृत्त हो गए। वे खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर ...और पढ़ें

1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल।- फाइल फोटो
1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल।- फाइल फोटो

HighLights

  1. नवनीत सहगल खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।
  2. नवनीत सहगल ऐसे अधिकारी हैं जो मायावती से लेकर अखिलेश और योगी आदित्यनाथ तक की कोर टीम में रहे हैं।
  3. सहगल के अलावा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्रीश चन्द्र वर्मा भी सेवानिवृत्त हुए।

लखनऊ, राज्‍य ब्‍यूरो। वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल सोमवार को 35 वर्ष की लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। वे खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बसपा, सपा और भाजपा तीनों ही सरकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मायावती, अखि‍लेश और योगी आद‍ित्‍यनाथ तक की कोर टीम में रहे हैं सहगल

नवनीत सहगल ऐसे अधिकारी हैं जो मायावती से लेकर अखिलेश और योगी आदित्यनाथ तक की कोर टीम में रहे हैं। इनके अलावा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्रीश चन्द्र वर्मा भी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। वहीं, आइपीएस अधिकारियों में बालेन्दु भूषण सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक लाजिस्टिक, सर्वेश कुमार राना पुलिस उपमहानिरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं अमित मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोमवार को सेवानिवृत्ति हो गए।

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में इन अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके व उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।