Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ की 550 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज, टीले वाली मस्जिद पर धार्मिक नारेबाजी

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2022 04:25 PM (IST)

    लखनऊ की 550 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज हुई। हालांकि टीले वाली मस्जिद पर लोगों ने धार्मिक नारेबाजी की। इस दौरान जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को अलग कर दिया।

    Hero Image
    टीले वाली मस्जिद में जुमे की नमाज संपन्न होते ही बड़ी तादाद में लोग चबूतरे पर खड़े हो गए।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। टीले वाली मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर करीब 1:30 बजे संपन्न होते ही बड़ी तादाद में लोग चबूतरे पर खड़े हो गए। वह धार्मिक नारेबाजी करने लगे। इसमें से कुछ लोगों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग भी की। लोगों को आक्रोशित होते देख जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया, डीसीपी सोमेन बर्मा, एसीपी आइपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मस्जिद के बाहरी गेट पर पहुंचे। गेट के बाहर ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नमाज के बाद लोग जो लोग निकल रहे थे, पुलिस अधिकारी उन्हें समझाकर बाहर निकालते हुए और घरों के लिए रवाना कर रहे थे। इस बीच जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से बातकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। करीब 2:15 बजे तक पूरा परिसर खाली हो गया। इस बार बीते जुमे की नमाज से करीब चार गुना अधिक लोग पहुंचे थे। नमाजी एक हजार से अधिक संख्या में टीले वाली मस्जिद पर थे।

    दरअसल, कानपुर में नई सड़क पर बीते तीन जून को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस कारण पुराने लखनऊ की 550 मस्जिदों में इस बार जुमे की नमाज के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए थे। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर एक हफ्ते से एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत अन्य अधिकारी लगातार अर्धसैनिक बल के साथ पुराने लखनऊ में रोजाना फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे थे।

    अधिकारी लगातार मौलानाओं के साथ बैठकर कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। पुराने लखनऊ को सुरक्षा के लिहाज से 37 सेक्टरों में बांटा गया था। 61 संवेदनशील स्थल चिन्हित किए गए थे। ड्रोन कैमरे से नमाज की निगरानी की जा रही थी। जेसीपी कानून व्यवस्था ने बताया कि जुमे की नमाज लखनऊ में सकुशल संपन्न हुई। समय से नमाज हुई और संपन्न होने के लोगों को घर भेज दिया गया। अधिकारी और पुलिस कर्मी लगातार मौलानाओं और लोगों के संपर्क में थे। हंगामा करने वाले कुछ लोग चिन्हित भी किए गए थे। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई थी कि माहौल बिगाड़ने की जो भी कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।