Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow Municipal Corporation : नगर निगम आज से लखनऊ वन सिटीजन एप पर, जानिए क्या होगी खासियत-ये मिलेगी सुविधाएं

    By Divyansh RastogiEdited By:
    Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:21 AM (IST)

    Lucknow Municipal Corporation नगर निगम की सेवाओं के साथ ही तमाम जानकारियां मिल सकेंगी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल इस एप का शुभारंभ करेंगे। गोमतीनगर विस्तार में स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार में आयोजित होगा। आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के संबंध में भी जानकारी मिल सकेगी।

    नगर निगम की सेवाओं के साथ ही तमाम जानकारियां मिल सकेंगी।

    लखनऊ, जेएनएन। नगर निगम का एप लखनऊ वन सिटीजन सोमवार को लांच किया जाएगा। चार भागों में बंटे इस एप के जरिये नगर निगम से संबंधित सभी सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएंगी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल' इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम गोमतीनगर विस्तार में स्थानीय निकाय निदेशालय के सभागार में आयोजित होगा। इसमें प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एप मिलेंगी ये सुविधाएं

    एप में नगर निगम से जुड़ी शिकायतें मृत पशुओं का निस्तारण, सफाई न होना, कूड़ा एकत्र होना, घर-घर से कूड़ा एकत्र न होना, रोड लाइट, सड़कों और फुटपाथ की मरम्मत (पैचवर्क) मलबा निस्तारण, सीवर लाइन का चोक होना, जलभराव की दिक्कत आदि दर्ज हो सकेंगी। इसी तरह भवन कर कितना बकाया है, जानकर उसका भुगतान भी किया जा सकेगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ही आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के संबंध में भी जानकारी मिल सकेगी।

    एप की खासियत

    मेरे आसपास एप के इस सेक्शन से शहर में संचालित 180 सामुदायिक और 189 सार्वजनिक शौचालयों, होटलों, अस्पतालों, स्कूलों, सामुदायिक भवनों, पार्क, यातायात से जुड़ी जानकारी और आसपास के एटीएम के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी।

    हेल्पलाइन

    एंबुलेंस सेवा, महिला सेवा, नगर निगम कॉल सेंटर और इमरजेंसी के फोन नंबर भी एप के इस सेक्शन में मिल जाएंगे।

    प्रमाण पत्र भी बनवा सकेंगे एप के जरिये

    नगर निगम के अलावा अन्य विभागों से जारी होने वाले प्रमाण पत्र भी एप के जरिये बनाए जा सकेंगे। जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की जानकारी के साथ ही ई-वाहन और ई अस्पताल से संबंधित जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी।

    कंट्रोल रूम करेगा शिकायतों का निस्तारण

    नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि एप पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम की तरफ से एक डेडीकेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह कर्मचारी एप पर आने वाली शिकायतों को दर्ज करने के साथ ही संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए नगर निगम अधिकारी एप (स्मार्ट 311) पर ट्रांसफर करेंगे। संबंधित अधिकारी शिकायत का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट स्मार्ट 311 पर अपलोड करेंगे, जोकि शिकायतकर्ता को भी मिल जाएगी। स्मार्ट 311 के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण के साथ ही गंदगी फैलाने वालों, कूड़ा जलाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने, मलबा एकत्र करने वालों पर जुर्माना लगाते हुए एम-चालान किए जाने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि एप के जरिये लोगों को शहर से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी घर बैठे ही मिल सकेगी। शिकायतकर्ता से प्राप्त फीड बैक के आधार पर नगर निगम के कार्यों और सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जा सकेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner