Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांस लेने पर तकलीफ होने पर मुलायम फिर पहुंचे एसजीपीजीआइ

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 05 Mar 2015 06:55 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को आज दिन में फिर संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती किया गया है। उनको सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही है। मुलायम सिंह यादव को कल देर रात संजय गांधी पीजीआई में स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए भर्ती कराया गया था।

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को आज दिन में फिर संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती किया गया है। उनको सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही है। मुलायम सिंह यादव को कल देर रात संजय गांधी पीजीआई में स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से आज तड़के चार बजे उनको घर भेज दिया गया। उनको घर पर एंटीबायोटिक दी जा रही थी। दिन में करीब डेढ़ बजे उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद उनको फिर से संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनको यूरो-२ वार्ड में रखा गया है। उनका इलाज डॉक्टर आलोक नाथ कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के पास प्रोफेसर राकेश कपूर के साथ अन्य सभी वरिष्ठ चिकित्सक वहां पर मौजूद हैं।सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के के फिर से भर्ती होने की खबर फैलते ही वहां नेताओं का हुजूम लग गया है। देर रात भी वहां पर भीड़ बढ़ गई थी। जहां पर मुलायम को भर्ती कराया गया वहां पर किसी को भी जाने नहीं जा रहा था। इस कारण लोगों का कौतुहल बढ़ता ही जा रहा था।कल देर रात करीब 10:30 बजे सर्दी-जुकाम के बाद स्वाइन फ्लू की आशंका में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई लाया गया। करीब दो बजे तक उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसके बाद सब सामान्य होने पर सुबह करीब चार बजे उनको वापस घर भेज दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें