Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के MP राजनाथ सिंह बने देश के रक्षा मंत्री, यूपी के आठ अन्य सांसदों को भी मिला मंत्रालय

    लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को देश का रक्षा मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आठ अन्य सांसदों में भी मंत्रालय बांट दिया है।

    By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 01 Jun 2019 08:06 AM (IST)
    लखनऊ के MP राजनाथ सिंह बने देश के रक्षा मंत्री, यूपी के आठ अन्य सांसदों को भी मिला मंत्रालय

    लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री के नवरत्न में शामिल लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को देश का रक्षा मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आठ अन्य सांसदों में भी मंत्रालय बांट दिया है।

    दिल्ली में कल राष्ट्रपति भवन में शपथ के बाद आज नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को विभाग बांटा है। मोदी सरकार में उत्तर प्रदेश से चार कैबिनेट मंत्री बने हैं। दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और तीन राज्य मंत्री बने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनाथ सिंह इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री थे। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है।

    बरेली से आठवीं बार सांसद बने संतोष गंगवार को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वह स्वतंत्र प्रभार के मंत्री होंगे। यूपी से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार के तहत) आवास और शहरी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

    गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप