Move to Jagran APP

UP weather news: 23 तक धूल भरी हवाओं और आंधी की चेतावनी, 24 मई को बारिश की संभावना

UP Monsoon Update News उत्‍तर प्रदेश में बुधवार को चली धूल भरी आंधी से शहर का एक्यूआइ एक बार फिर खराब स्तर 228 दर्ज किया गया। मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक लखनऊ का अधिकतम तापमान 44.0 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 06:05 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 11:39 AM (IST)
UP weather news: 23 तक धूल भरी हवाओं और आंधी की चेतावनी, 24 मई को बारिश की संभावना
Monsoon Latest News: यूपी में पूर्वा हवाओं से वातावरण में घुली भीषण उमस।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। मौसम में आद्रता कम हुई तो बुधवार को शुष्कता से दिनभर गर्मी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलेगी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

अगले पांच दिनों में दक्षिणी यूपी में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ेगा। 23 तक बाराबंकी, बस्ती, गोरखपुर, बरेली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी और कानपुर में 46.3 और प्रयागराज में 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.3 और बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आसमान से बरस रही आग, धरती बनी अंगार 

अंबेडकरनगर : भीषण उमस के बीच जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सूर्यदेव की किरणें दिनभर आग उगल रही हैं। शाम होने पर भी राहत नहीं मिल रही। न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे जनजीवन बेहाल है। असमान से इन दिनों आग बरस रही है। इससे धरती भी अंगार हो गई। जनमानस इससे बेहाल है।

अमेठी : गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. आरके आनंद के अनुसार पूर्वी हवा के कारण उमस बनी रहेगी। अभी भीषण गर्मी से निजात के आसार नहीं है।

बहराइच : गुरुवार को तापमान में कल के मुकाबले थोड़ा अधिक रहा। तापमान सामान्य 40. डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.0 रहा। देर शाम शीतल हवा के साथ बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी शंखमाधव त्रिपाठी के मुताबिक आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने एवं हवा के सामान्य गति से पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।

बलरामपुर : जिले में गर्मी का सितम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी पूरे दिन सूरज की तपिश व गर्म हवाओं की लपटों से लोगाें को हलकान होना पड़ा। तापमान अधिकतम 44.5 व न्यूनतम 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा। परिषदीय स्कूलों में तो ग्रीष्मावकाश हो गया, लेकिन निजी स्कूलों के बच्चे कड़ी धूप में आने-जाने को मजबूर हैं। शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ प्रचंड गर्मी के आसार हैं।

अयोध्या: बीती रात आई आंधी के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। हवा की दिशा उत्तरी पूर्वी होने से वातावरण में भीषण उमस घुल गई है। गुरुवार को सुबह से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। पूर्वा हवा से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है, जो कड़ी धूप में उमस का कारण बन रही है। वहीं माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम में कोई तब्दीली नहीं होगी। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बीते करीब चार दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब ही बना हुआ है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

गोंडा : देर रात तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन, गुरुवार को सुबह गर्मी का असर बढ़ गया। उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। तेज हवा चलने के कारण आम के फल पेड़ से गिर गए हैं। पेड़ गिरने के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि धूल भरी हवा के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल, अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

हरदोई : जीआइसी वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अगले दो दिन में दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है। उमस से राहत रहेंगी।

रायबरेली : मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 21 व 22 मई को धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। दिन का तापमान अधिक व गर्मी बढ़ने एवं हवाओं की गति तेज रहने की संभावना हैं।

सीतापुर : गुरुवार को मौसम का मिजाज सामान्य रहा। सुबह से ही धूल निकल आई। बीच-बीच में बदली भी रही। गर्मी बनी रही। गर्मी से लोग परेशान दिखे। बुधवार को आंधी व बारिश के साथ गिरे ओले का कुछ असर रहा। उमस में कुछ कमी रही। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुलतानपुर : जिले का अधिकतम तापमान गुरुवार को 40 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आगामी 48 घंटे में पूर्वी हवा के चलने से नमी की मात्रा अधिक होगी, उमस व गर्मी बरकरार रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.