Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: पूर्वी UP में बदला मौसम, आज गरज/चमक के साथ बारिश; जाने से पहले फिर तेज होगी मानसून की रफ्तार

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 08:44 AM (IST)

    यूपी से मानसून की विदाई में अभी समय है। मानसून फिर से अपना रंग दिखाने वाला है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों गोरखपुर बस्ती लखीमपुरखीरी में बादल छाने और गरज/चमक के साथ छींटें पड़ने का अनुमान है। वहीं अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ मुजफ्फरनगर शामली और आगरा मंडल में भी बारिश होने की संभावनाएं हैं।

    Hero Image
    मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। सांकेतिक तस्वीर।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दोनों संभाग में मौसम शुष्क रहा है। लेकिन जल्द ही मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है। हालांकि अभी प्रदेश के किसी भी मंडल में दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, बरेली, मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। लखनऊ, मुरादाबाद और झांसी मंडल में सामान्य से अधिक करीब तीन डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के आगरा एवं कानपुर मंडलों में सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज में 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    दिन का तापमान रहा है अधिक

    यूपी के अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और झांसी मंडलों में सामान्य से अधिक तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया।

    आज कुछ स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछार की संभावना

    यूपी में आज कुछ स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और भारी वर्षा के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, आज घनघोर बारिश का येलो अलर्ट जारी

    ये भी पढ़ेंः 925 Crores के फर्जी बिल बनाकर डकार गए 135 करोड़; इंटर पास निकला मास्टर माइंड, मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    अगले दाे दिनों का तापमान

    अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।