विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi Cabinet: इधर पीएम मोदी ने लिया कैबिनेट 3.0 का ‘पहला’ फैसला, उधर सीएम योगी ने कह दी बड़ी बात

Published: Tue, 11 Jun 2024 12:00 AM (IST)

किसानों के हित में किए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले निर्णय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा ...और पढ़ें

Modi Cabinet: इधर पीएम मोदी ने लिया कैबिनेट 3.0 का ‘पहला’ फैसला, उधर सीएम योगी ने कह दी बड़ी बात
Modi Cabinet: इधर पीएम मोदी ने लिया कैबिनेट 3.0 का ‘पहला’ फैसला, उधर सीएम योगी ने कह दी बड़ी बात

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। किसानों के हित में किए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले निर्णय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी स्वागत किया है। योगी ने कहा कि यह किसानों को संबल प्रदान करने वाला कल्याणकारी निर्णय है। गरीबों के लिए तीन करोड़ नए आवास बनाए जाने के निर्णय का भी स्वागत किया।

पीएम ने लिया पहला फैसला

प्रधानमंत्री ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला फैसला लेते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए देश के सभी किसानों को बधाई दी है। 

योगी ने एक्स पर लिखा कि ''तीसरे कार्यकाल के प्रथम दिवस का प्रथम निर्णय अन्नदाता किसान कल्याण को समर्पित। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कार्यभार ग्रहण करते ही ''पीएम किसान सम्मान निधि'' की 17वीं किस्त जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस निर्णय से लाभान्वित होने वाले 9.3 करोड़ अन्नदाता किसानों के बैंक खातों में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित होगी। किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाले इस कल्याणकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के सभी किसान भाइयों-बहनों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।'' 

गरीबों के लिए गरिमापूर्ण जीवन का मार्ग प्रशस्त

योगी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में ही ''प्रधानमंत्री आवास योजना'' के तहत देश में तीन करोड़ अतिरिक्त आवास के निर्माण का निर्णय अभिनंदनीय है। गरीबों के लिए गरिमापूर्ण जीवन का मार्ग प्रशस्त करने वाले इस लोक कल्याणकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने तथा केंद्रीय कैबिनेट द्वारा तीन करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने के निर्णय को गरीब कल्याण व किसान कल्याण की दिशा में पहला और ऐतिहासिक कदम है। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों के लिए तीन करोड़ नए आवास बनाए जाने का स्वागत किया। कहा कि इससे गरीबों के अपने पक्के मकान का सपना साकार होगा।

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet 2024: यूपी से नाता रखने वाले मंत्रियों को मिला कौन-सा मंत्रालय, देखें लिस्ट वाइज फुल डिटेल

यह भी पढ़ें: चुनाव खत्म होते ही एक्शन मोड में आए इस जिले के SSP, लापरवाही मिलने पर एक साथ 30 दारोगाओं पर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।