मॉडल श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- मैंने शिवा की हत्या नहीं की, मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा
Shiva Sharma Case: श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि उसने शिवा शर्मा की हत्या नहीं की, बल्कि यह आत्महत्या का ...और पढ़ें

श्रद्धा दुबे व्यवसायी शिवा शर्मा
HighLights
लखनऊ के शिवा शर्मा की लिव-इन पार्टनर ने अज्ञात स्थान पर ANI न्यूज एजेंसी को दी करीब तीन मिनट की बाइट
श्रद्धा दुबे के मीडिया के सामने आने से आधा घंटा पहले पुलिस ने बढ़ाया इनाम, अब 50-50 हजार
डिजिटल डेस्क, लखनऊ: राजधानी लखनऊ की काबिल पुलिस व्यवसायी शिवा शर्मा की मौत के बाद से फरार उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे की भले ही दस दिन से तलाश कर रही है, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लग रही है।
50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे 12 घंटे में तीन वीडियो जारी करने के बाद रविवार को तो मीडिया के सामने आ गई, लेकिन पुलिस उसको नहीं खोज पा रही है। श्रद्धा ने अज्ञात लोकेशन पर ANI न्यूज एजेंसी को करीब 3 मिनट की बाइट दी।
उसकी बाइट में पत्रकार की आवाज तो म्यूट कर दी गई, लेकिन श्रद्धा दुबे ने शिवा की मौत पर अपनी पूरी सफाई पेश कर दी। इसके आधे घंटे पहले ही पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर पर 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार इनाम किया था। इस मामले में किरकिरी होने के बाद हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
श्रद्धा का दावा, मेरी आंखों के सामने चौथी मंजिल से कूदा शिवा
पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि उसने शिवा शर्मा की हत्या नहीं की, बल्कि यह आत्महत्या का मामला है। शिवा मेरी आंखों के सामने ही बिल्डिंग से कूदा था। श्रद्धा ने नेपाल के CCTV फुटेज की जांच पर सवाल उठाते हुए अपने अपार्टमेंट के CCTV फुटेज निकालने की मांग की। उसका कहना है कि अपार्टमेंट के फुटेज सामने आने पर वह निर्दोष साबित हो जाएगी।
फुटेज से उनकी बेगुनाही साबित हो सकती
श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी। श्रद्धा का कहना है कि बिल्डिंग में CCTV कैमरे लगे हैं और उनकी रिकॉर्डिंग से घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। उसने कहा कि इस मामले में दूसरी जगहों के CCTV फुटेज की जांच की गई है तो उनकी बिल्डिंग बिल्डिंग में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग सामने क्यों नहीं लाई जा रही है। उसका दावा है कि फुटेज से उनकी बेगुनाही साबित हो सकती है। उसका दावा है कि शिवा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या का मामला है। मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं, ये सुसाइड था, मैंने अपनी आंखों से देखा।
शिवा पर 16-17 लाख रुपये का कर्ज
श्रद्धा दुबे ने शिवा की हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि शिवा ने उनकी इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। उन्होंने बताया कि शिवा पर 16-17 लाख रुपये का कर्ज था। श्रद्धा ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
श्रद्धा दुबे का शिवा शर्मा की मां पर आरोप
श्रद्धा दुबे ने कहा कि मैं इस व्यक्ति (शिवा शर्मा) को सिर्फ चार महीने से जानती हूं। इनमें से लगभग दो से ढाई महीने तक हम दोस्त थे। वह कभी मेरे घर नहीं आया। वह पिछले दो महीनों से ही यहां आने लगा था। इतने कम समय में हालात इतने खराब नहीं हो सकते थे कि हम एक-दूसरे के खिलाफ ऐसे इरादे पाल लें। उसकी मां ने झूठे आरोप लगाए हैं, क्योंकि वह मुझे कभी पसंद नहीं करती थीं।
श्रद्धा की जिंदगी कई चैप्टर हैं
- एक चैप्टर- दुख का, जब सात वर्ष की उम्र में मां की मौत हो गई।
- दूसरा चैप्टर- जिंदगी में सौतेली मां का आना और उनके साथ विवाद।
- तीसरा चैप्टर- पति और बेटे का है जिन्हें छोड़कर गलैमर की दुनिया में दाखिल हुईं।
- चौथा चैप्टर- आमिर का है, जिसके बारे में श्रद्धा के पूर्व ड्राइवर ने दावा किया कि वही इनका राजदार है। उसी के इशारे पर हर चीज करती हैं।
- पांचवां चैप्टर- शिवा था... जो अब नहीं रहा। इसी चैप्टर के पन्नों ने सभी चैप्टर के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में भी आया श्रद्धा दुबे का नाम, लखनऊ के फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस; 30 को होगी पेशी
