विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को यूपी शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक, S-25 क्ले पिजन ट्रैप में सफलता
MLA Raghuraj Pratap Singh: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
HighLights
प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई थी चैंपियनशिप
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने राजनीति के साथ ही शूटिंग में भी अपनी साख बना ली है।
राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के आजीवन सदस्य राजा भैया ने नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतियोगी संख्या 71 के रूप में भाग लिया। उन्होंने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में 25 पॉइंट स्कोर करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में उनको कांस्य पदक मिला है।
21 से 30 जून तक आयोजित चैंपियनशिप का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। राजा भैया ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राजनीति के साथ खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। राजा भैया ने बताया था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह उत्कृष्ट शूटर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर शूटिंग में रुचि हुई। इसी कारण समय-समय पर आयोजित विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं।
उनकी शूटिंग का एक वीडियो सामने आया है। इसमें राजा भैया निशाना लगाते हुए दिख रहे हैं। राजा भैया को हथियारों का शौक है। राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से लगातार सात बार के विधायक हैं। उन्होंने अपनी पार्टी 'जनसत्ता दल' बनाई है और वे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
राजा भैया की इस बड़ी उपलब्धि का एक वीडियो उनकी पार्टी- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर भी पोस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'जो कायर थे, वह मुस्लिम बन गए', राजा भैया बोले- सनातन कमजोर हुआ तो नहीं रहेगा संविधान
यह भी पढ़ें- 'वंदे मातरम् पर राजनीति नहीं, राष्ट्रभक्ति की बात हो', राजा भैया बोले- इसे सांप्रदायिक बहस का विषय न बनाए
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के आजीवन सदस्य माननीय श्री राजा भइया जी ने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में… pic.twitter.com/erLhng4QKZ
— Jansatta Dal Loktantrik (@JSDL_Official) July 15, 2026
