'जो कायर थे, वह मुस्लिम बन गए', राजा भैया बोले- सनातन कमजोर हुआ तो नहीं रहेगा संविधान
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने कहा कि आज के मुस्लिम पहले हिंदू थे, जिन्होंने दबाव या ...और पढ़ें

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि आज जितने मुस्लिम हैं, वे पहले हिंदू ही थे। ये अरब से नहीं आए हैं। जो लोग आस्था विहीन, कायर और दबाव में थे, उन्होंने धर्म परिवर्तन किया। जो वीर और बलिदानी लोग थे, वह अपने धर्म पर कायम रहे। हम सब उनकी ही संतानें हैं।
वह प्रयागराज की सीमा पर स्थित होलगढ़ के मादूरपुर गांव में एक कथा में दो दिन पहले पहुंचे थे। सोमवार को उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। उन्होंने सनातन धर्म पर तमिलनाडु के पूर्व सीएम उदयनिधि स्टालिन के बयान की भी पुन: कड़ी निंदा की है।
कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह इसमें कह रहे हैं कि सनातन अगर कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा। बहुत लोगों को बोलते हुए देखा होगा, जय संविधान, जय संविधान, लेकिन जिस दिन भारत हिंदू बाहुल्य नहीं रह जाएगा, उस दिन संविधान को फाड़कर कहां फेंक देंगे, हम भी जानते हैं और आप भी जानते हो। इसलिए मेरा कहना है कि जाति-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।
पूर्व मंत्री ने सनातन धर्म पर तमिलनाडु के पूर्व सीएम उदयनिधि स्टालिन का नाम लेकर कहा कि तमिलनाडु में एक नेता हैं, वो कहते हैं कि सनातन धर्म को ही खत्म कर देना चाहिए। अब आप कल्पना करें, अगर कोई इस्लाम को समाप्त करने की बात कहता तो कितना बड़ा विरोध प्रदर्शन होता।इस लड़ाई को हमें ही लड़ना है।
रघुराज प्रताप सिंह इससे पहले पांच विधानसभाओं के चार मई को परिणाम आने के बाद भी स्टालिन की कड़ी आलोचना कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में कृषि भूमि के उपयोग को बदलने की प्रक्रिया होगी आसान, कैबिनेट बैठक में अध्यादेश को मिली मंजूरी
यह भी पढ़ें- चेहरों पर सपना साकार होने की दिखी चमक, नियुक्ति पत्र लेने लोकभवन लखनऊ पहुंचे चयनित 932 अभ्यर्थी
